Truecaller एंड्रॉयड ऐप से अब आप कर पाएंगे वॉयस कॉल

कंपनी का दावा है कि ट्रूकॉलर वॉयस की मदद से यूज़र्स मुफ्त में एचडी वॉयस कॉल कर पाएंगे। ऐसा मोबाइल डेटा या वाई-फाई नेटवर्क के ज़रिए संभव हो पाएगा।

Truecaller एंड्रॉयड ऐप से अब आप कर पाएंगे वॉयस कॉल
ख़ास बातें
  • ट्रूकॉलर वॉयस के रोलआउट की प्रक्रिया 10 जून को शुरू हो गई
  • Truecaller Voice के नाम से जाना जाएगा यह फीचर
  • ट्रूकॉलर वॉयस का शॉर्टकट ऐप में दिया गया है
विज्ञापन
Truecaller सब्सक्राइबर्स अब वॉयस कॉल कर पाएंगे। ऐसा मोबाइल डेटा या वाई-फाई नेटवर्क के ज़रिए संभव हो पाएगा। Truecaller ने आधिकारिक तौर पर वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकोल (VoIP) कॉलिंग फीचर को लॉन्च कर दिया है। इसे ‘Truecaller Voice' के नाम से जाना जाएगा। ऐप में ट्रूकॉलर वॉयस बटन की मदद से यूज़र मोबाइल डेटा या वाई-फाई नेटवर्क पर अपने कॉन्टेक्ट से बात कर पाएंगे। यह वॉयस कॉल उसी प्लेटफॉर्म पर चलेगा। Truecaller का VoIP कॉलिंग फीचर को फेज़ के आधार पर रिलीज हो रहा है। इसे ट्रूकॉलर के सभी एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी का दावा है कि ट्रूकॉलर वॉयस की मदद से यूज़र्स मुफ्त में एचडी वॉयस कॉल कर पाएंगे। ऐसा मोबाइल डेटा या वाई-फाई नेटवर्क के ज़रिए संभव हो पाएगा। यूज़र्स की सहूलियत के लिए Truecaller Voice के शॉर्टकट को कॉल लॉग्स, एसएमएस इनबॉक्स और कॉन्टेक्ट प्रोफाइल में उपलब्ध कराया गया है।

बीते हफ्ते जब इस फीचर की टेस्टिंग की बात सामने आई थी तो माना जा रहा था कि यह Truecaller Premium सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध होगा। अब ऐसा प्रतीत होता है कि Truecaller Voice फीचर को Truecaller एंड्रॉयड ऐप के सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। आधिकारिक रिलीज में कंपनी ने बताया है कि ट्रूकॉलर वॉयस के रोलआउट की प्रक्रिया 10 जून को शुरू हो गई है।

अगर आपके फोन में Truecaller ऐप इंस्टॉल है और ट्रूकॉलर वॉयस का शॉर्टकट नहीं देख पा रहे हैं तो परेशान मत होइए। यह आपके ऐप का भी हिस्सा बनेगा। फीचर के लिए आपके पास Truecaller Premium या Premium Gold सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य नहीं है। इसे हर ट्रूकॉलर एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हमें जानकारी मिली है कि Truecaller का VoIP कॉलिंग फीचर आने वाले समय में ऐप्पल के आईफोन का भी हिस्सा बनेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  2. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  3. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  4. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  5. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  6. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  8. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  9. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  10. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »