अब Truecaller एंड्रॉयड ऐप के ज़रिए मांग सकते हैं पैसे

डिजिटल पेमेंट की रेस का हिस्सा बनने के मकसद से कॉलर आईडी ऐप ट्रूकॉलर ने कुछ महीने पहले ही ट्रूकॉलर पे को पेश किया था। अब कंपनी ने Truecaller Pay में नया फीचर जोड़ा है जिसके बाद पेमेंट सेवा और सक्षम हो जाएगी। रिक्वेस्ट मनी नाम के नए फीचर को ट्रूकॉलर एंड्रॉयड ऐप पर पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी शख्स को नोटिफिकेशन भेज कर पैसे की मांग कर सकते हैं।

अब Truecaller एंड्रॉयड ऐप के ज़रिए मांग सकते हैं पैसे
ख़ास बातें
  • अब कंपनी ने Truecaller Pay में नया फीचर जोड़ा है
  • रिक्वेस्ट मनी नाम के नए फीचर को ट्रूकॉलर एंड्रॉयड ऐप पर पेश किया गया
  • आप किसी भी शख्स को नोटिफिकेशन भेज कर पैसे की मांग कर सकते हैं
विज्ञापन
डिजिटल पेमेंट की रेस का हिस्सा बनने के मकसद से कॉलर आईडी ऐप ट्रूकॉलर ने कुछ महीने पहले ही ट्रूकॉलर पे को पेश किया था। अब कंपनी ने Truecaller Pay में नया फीचर जोड़ा है जिसके बाद पेमेंट सेवा और सक्षम हो जाएगी। रिक्वेस्ट मनी नाम के नए फीचर को ट्रूकॉलर एंड्रॉयड ऐप पर पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी शख्स को नोटिफिकेशन भेज कर पैसे की मांग कर सकते हैं।

रिक्वेस्ट मनी फीचर अभी सिर्फ एंड्रॉयड का हिस्सा है। इसकी मदद से कोई भी ट्रूकॉलर यूज़र अपने साथी यूज़र को पेमेंट के लिए आवेदन दे सकेगा। इसके बाद रिसीवर को फोन पर पेमेंट के संबंध में नोटिफिकेशन मिलेगा। अब रिसीवर उस नोटिफिकेशन पर क्लिक करके नए ट्रूकॉलर पे फीचर के ज़रिए पैसे भेज सकते हैं। ट्रूकॉलर यूज़र रजिस्टर्ड एमपिन का इस्तेमाल करके पेमेंट कर पाएंगे।

मार्च महीने में कॉलर आईडी एप्लिकेशन ट्रूकॉलर ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी का ऐलान किया। यूज़र इस ऐप के ज़रिए पैसे भेजे या रिसीव कर पाएंगे। इसे ट्रूकॉलर पे के नाम से जाना जाएगा। यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस पर आधारित है। और आईसीआईसीआई बैंक के सपोर्ट पर काम करता है।

ट्रूकॉलर पे में आप वर्चुअल पेमेंट एड्रेस बना सकेंगे। जिसका इस्तेमाल किसी भी यूपीआई आधारित ट्रांजेक्शन के लिए किया जा सकता है। यूपीआई ऐप की तरह वीपीए या ट्रूकॉलर पे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट होना ज़रूरी नहीं है। अगर आपका बैंक यूपीआई को सपोर्ट करता है तो आप ट्रूकॉलर पे के ज़रिए पैसे भेज या रिसीव कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  3. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  6. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  7. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  9. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »