ट्रूकॉलर 8 एंड्रॉयड ऐप में आए कई शानदार फ़ीचर, जानें इनके बारे में

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 28 मार्च 2017 15:56 IST
ख़ास बातें
  • नए फ़ीचर में एसएमएस इनबॉक्स, फ्लैश मैसेजिंग और ट्रूकॉलर पे शामिल हैं
  • एयरटेल ट्रूकॉलर आईडी के लिए एयरेटल के साथ साझेदारी का भी ऐलान
  • सबसे अहम फ़ीचर ट्रूकॉलर पे है
ट्रूकॉलर ने मंगलवार को अपने एंड्रॉयड ऐप में कुछ बदलाव और नए फ़ीचर का ऐलान किया। नया अवतार ट्रूकॉलर 8 है। कुछ नए फ़ीचर में एसएमएस इनबॉक्स, फ्लैश मैसेजिंग और ट्रूकॉलर पे शामिल हैं। इसके अलावा ट्रूकॉलर ने एयरटेल ट्रूकॉलर आईडी के लिए एयरेटल के साथ साझेदारी का भी ऐलान किया है।

ट्रूकॉलर 8 की बात करें तो अपडेट के बाद इस कॉलर आईडी ऐप में एसएमएस इनबॉक्स का फ़ीचर आया है। इसकी मदद से आप जान सकेंगे कि आपको कौन मैसेज कर रहा है और यह स्पैम मैसेज को फिल्टर कर लेगा। कंपनी का कहना है कि पूरी दुनिया में भेजे जाने वाले एसएमएस मैसेज का 15 फीसदी हिस्सा स्पैम है। इसकी संख्या हर साल 1.2 ट्रिलियन के बराबर है।
 

ट्रूकॉलर 8 एंड्रॉयड ऐप में फ्लैश मैसेजिंग सपोर्ट भी आया है। मान लीजिए कि आप किसी मीटिंग में हैं, या फिर आपातकालीन स्थिति में फंसे हैं। फ्लैश मैसेजिंग की मदद से आप किसी भी ट्रूकॉलर यूज़र को पहले से लिखे मैसेज झट से भेज पाएंगे।

सबसे अहम फ़ीचर ट्रूकॉलर पे है। इस फ़ीचर के साथ कंपनी ने ई-पेमेंट के बिजनेस में भी कदम रख दिया है। ट्रूकॉलर पे की मदद से आप अपने स्मार्टफोनके ज़रिए सुरक्षित तरीके से पैसे भेज या पा सकेंगे। इस नए फ़ीचर को आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। यूज़र अपनी अलग वर्चुअल पेमेंट एड्रेस बना सकेंगे। इसके बाद किसी भी यूपीआई आईडी को इस्तेमाल करके आप पैसे भेज या रिसीव कर पाएंगे। आप भीम ऐप के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को भी पैसे भेज सकेंगे। यह फ़ीचर आईसीआईसीआई और गैर-आईसीआईसीआई ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

ट्रूकॉलर ने एयरेटल ट्रूकॉलर आईडी का भी ऐलान किया। कंपनी ने इसके लिए एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस की मदद से एयरटेल नेटवर्क से जुड़े फ़ीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र फ्लैश एसएमएस पाएंगे जिससे उन्हें पता चल जाएगा कि कॉल किस शख्स ने किया है। इससे स्पैम कॉल से बचने की सुविधा मिलेगी।
Advertisement

इस फ़ीचर को अप्रैल में रोलआउट किया जाएगा और यह एयरटेल नेटवर्क पर सभी फ़ीचर फोन यूज़र के लिए उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  6. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  7. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.