• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Tinder में AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से पार्टनर ढूंढना होगा आसान, जुड़ेंगे नए प्रीमियम मेंबरशिप प्लान

Tinder में AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से पार्टनर ढूंढना होगा आसान, जुड़ेंगे नए प्रीमियम मेंबरशिप प्लान

डेटिंग ऐप के नए मेंबरशिप प्लान्स के लिए कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि ये किन मार्केट्स में रोलआउट किए जाएंगे।

Tinder में AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से पार्टनर ढूंढना होगा आसान, जुड़ेंगे नए प्रीमियम मेंबरशिप प्लान

Tinder ऐप में जल्द ही नए सब्सक्रिप्शन प्लान देखने को मिलेंगे।

ख़ास बातें
  • ऐप AI को भी इसमें शामिल करने जा रही है।
  • लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी होगी ऐप में शामिल।
  • शुरुआती यूजर्स को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन डेटिंग ऐप Tinder जल्द ही नए मेंबरशिप प्लान लॉन्च करने जा रही है। Match Group की Tinder के ये प्लान हाई-एंड मेंबरशिप प्लान होने वाले हैं, ऐसा कहा जा रहा है। यह साल की तीसरी तिमाही के अंत तक नए फीचर्स के साथ पेश हो सकते हैं। सब्सक्रिप्शन प्लान्स में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये नए प्लान जेनरेशन Z को ध्यान में रखकर लॉन्च किए जाएंगे। आइए इस बारे में विस्तार से आपको बताते हैं। 

Tinder ऐप में जल्द ही नए सब्सक्रिप्शन प्लान देखने को मिलेंगे। ऐप की पेरेंट कंपनी Match Group ने इसका खुलासा किया है। शुरुआती यूजर्स को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। यानि वर्तमान में स्टार्टिंग प्लान्स की जो कीमत है, नए प्लान आने के बाद यूजर्स को शुरुआती प्लान्स के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। लेकिन सिर्फ पैसे ही नहीं बढ़ाए जा रहे हैं, उसके साथ फीचर्स भी ज्यादा देने की बात कंपनी की ओर से कही गई है। 

डेटिंग ऐप के नए मेंबरशिप प्लान्स के लिए कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि ये किन मार्केट्स में रोलआउट किए जाएंगे। इसके साथ ही कौन से एक्सट्रा फीचर्स कंपनी इन प्लान्स में जोड़ने वाली है, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। Reuters के अनुसार, कंपनी का कहना है कि जेनरेशन Z का यूजर मिलेनियल्स की जेनरेशन से अलग है। यह डेटिंग को अलग नजरिए से देखता है। जेनरेशन Z को ज्यादा प्रामाणिकता, समावेशिता की जरूरत है। इसी नजरिए को देखते हुए ऐप उसी तरह का एक्सपीरियंस यूजर को देना चाहती है। 

इसके अलावा ऐप AI को भी इसमें शामिल करने जा रही है। इसकी मदद से सही कंटेंट सही लोगों तक उपलब्ध होना आसान हो जाएगा। इससे पार्टनर ढूंढना पहले से ज्यादा आसान होगा। इसके लिए कई टीमें लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी ऐप पर लाने के लिए काम कर रही हैं। नए फीचर्स अगली दो तिमाहियों तक ऐप पर दिखने शुरू हो जाएंगे, ऐसा कहा गया है। इससे पहले टिंडर ने मार्च में भी कुछ नए फीचर्स ऐप में जोड़े थे। अब यूजर्स को अपना प्रोनाउन चुनने के लिए ज्यादा ऑप्शन दिए गए हैं। ऐप ने 15 ऑप्शंस उपलब्ध करवाए हैं जो कि उनकी सेक्सुअल ओरिएंटेशन और लिंग पर आधारित हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AI, Match Group, Tinder, Tinder App
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »