• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Tinder New Features: डेटिंग ऐप Tinder ने जोड़े खास नए फीचर्स, रिलेशनशिप ढूंढना होगा ज्यादा आसान!

Tinder New Features: डेटिंग ऐप Tinder ने जोड़े खास नए फीचर्स, रिलेशनशिप ढूंढना होगा ज्यादा आसान!

Tinder के यूजर्स अब अपनी प्रोफाइल पर दिखा सकते हैं कि वह किस तरह के रिलेशनशिप की खोज में हैं। यह फीचर टिंडर के पेरेंट Match Group के ही एक अन्य ऐप Hinge से लिया गया है। 

Tinder New Features: डेटिंग ऐप Tinder ने जोड़े खास नए फीचर्स, रिलेशनशिप ढूंढना होगा ज्यादा आसान!

पॉपुलर डेटिंग ऐप टिंडर ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स को जोड़ा है।

ख़ास बातें
  • डेटिंग ऐप टिंडर (Tinder) ने कुछ नए फीचर्स को अपने इंटरफेस में जोड़ा है।
  • फीचर टिंडर के पेरेंट Match Group के ही एक अन्य ऐप Hinge से लिया गया है।
  • टिंडर पर अब यूजर्स को अपना प्रोनाउन चुनने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।
विज्ञापन
डेटिंग ऐप टिंडर (Tinder) ने कुछ नए फीचर्स को अपने इंटरफेस में जोड़ा है। इस अपडेट के बाद अब यूजर्स पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने पार्टनर की खोज कर पाएंगे। साथ ही ये नए फीचर्स जोड़े जाने के बाद ऐप पर मौजूद प्रोफाइल्स पहले से ज्यादा भरोसेमंद हो जाने की बात कही गई है। ऐप में यूजर्स को अब अपने लिए प्रोनाउन सिलेक्ट करने के भी ज्यादा ऑप्शंस दिए जाएंगे। ऐप की ओर से कहा गया है कि इस अपडेट के बाद प्लेटफॉर्म पर सही रिलेशनशिप ढूंढना पहले कहीं ज्यादा सहूलियतपूर्ण और आसान होगा। 

ऑनलाइन डेटिंग पिछले कई सालों से चलन में है और ऑनलाइन पार्टनर मैच ढूंढने वालों की संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है। इसी के चलते पॉपुलर डेटिंग ऐप टिंडर ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स को जोड़ा है। IANS की रिपोर्ट के अनुसार, Tinder के यूजर्स अब अपनी प्रोफाइल पर दिखा सकते हैं कि वह किस तरह के रिलेशनशिप की खोज में हैं। यह फीचर टिंडर के पेरेंट Match Group के ही एक अन्य ऐप Hinge से लिया गया है। 

नए अपडेट में ये भी कहा गया है कि मेंबर अब प्रोफाइल्स पर अपना प्रोनाउन भी दिखा सकते हैं। साथ ही, ये भी सिलेक्ट कर सकते हैं कि वह किस तरह का रिलेशनशिप ढूंढ रहे हैं। मसलन मोनोगैमी (एक बार विवाह), एथिकल नॉन मोनोगैमी, ओपन रिलेशनशिप, पॉलीमॉरी (बहुविवाह) या फिर 'ओपन टू एक्स्प्लोर' आदि। वहीं, टिंडर ने इस बदलाव के बारे में कहा है कि Gen Z के यूजर्स में से 41% नॉन मोनोगैमस यानि कि बहुविवाह रिलेशनशिप या फिर ओपन रिलेशनशिप ढूंढ रहे हैं। 

आगे बात करें तो टिंडर पर अब यूजर्स को अपना प्रोनाउन चुनने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। ऐप ने 15 ऑप्शंस उपलब्ध करवाने की बात कही है जो कि उनकी सेक्सुअल ओरिएंटेशन और लिंग पर आधारित होंगे। ये  फीचर्स जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे पहले पिछले साल टिंडर ने 'रिलेशन गोल्स' नामक एक फीचर ऐप में जोड़ा था जिससे यूजर अपने रिलेशनशिप के मकसद के बारे में संकेत दे सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »