TikTok पर एक दिन में 60 मिनट से ज्यादा नहीं बिता सकेंगे 18 वर्ष से कम के यूजर्स 

टिकटॉक पर 60 मिनट की लिमिट पूरी होने पर यूजर्स को वीडियो देखना जारी रखने के लिए एक पासकोड एंटर करने के लिए कहा जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 15:34 IST
ख़ास बातें
  • टिकटॉक को कई देशों में बैन करने की भी मांग हो रही है
  • यह फीचर आगामी सप्ताहों में शुरू हो सकता है
  • इससे किशोरों को टिकटॉक पर अपनी एक्टिविटी पर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी

पिछले महीने टिकटॉक ने भारत में अपना बचा हुआ कारोबार समेटने का फैसला किया था

वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok ने बताया है कि उसके प्लेटफॉर्म पर 18 वर्ष से कम के प्रत्येक यूजर के लिए एक दिन में 60 मिनट के स्क्रीन टाइम की लिमिट तय की जाएगी। इससे किशोरों को टिकटॉक पर अपनी एक्टिविटी पर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। दुनिया भर में लोकप्रिय टिकटॉक को कई देशों में बैन करने की भी मांग हो रही है। अमेरिका और यूरोपियन यूनियन में सरकारी कर्मचारियों पर इसके इस्तेमाल को लेकर रोक भी लगाई गई है। 

टिकटॉक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 60 मिनट की लिमिट पूरी होने पर यूजर्स  को वीडियो देखना जारी रखने के लिए एक पासकोड एंटर करने के लिए कहा जाएगा। टिकटॉक के हेड (ट्रस्ट एंड सेफ्टी), Cormac Keenan ने कहा, "स्क्रीन टाइम की सही लिमिट पर लेकर सामूहिक तौर पर कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है। हमने इस लिमिट को चुनने के लिए एकेडेमिक रिसर्च और एक्सपर्ट्स के साथ परामर्श किया है।" यह फीचर आगामी सप्ताहों में शुरू हो सकता है। हालांकि, इसमें टिकटॉक के 18 वर्ष से कम के यूजर्स के लिए इस डिफॉल्ट सेटिंग को ऑफ करने का विकल्प दिया जा सकता है। 

इस वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर 13 वर्ष से कम के यूजर्स के लिए प्रति दिन का स्क्रीन टाइम 60 मिनट सेट किया जाएगा। इस लिमिट के समाप्त होने पर अभिभावकों को 30 अतिरिक्त मिनट के स्क्रीन टाइम के लिए पासकोड दर्ज करना होगा। युवाओं पर हो रहे असर के कारण टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वर्षों से प्रश्न उठ रहे हैं। टिकटॉक को चलाने वाली कंपनी Bytedance के चीन से जुड़े होने के कारण भी इस ऐप को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

पिछले महीने टिकटॉक ने भारत में अपना बचा हुआ कारोबार समेटने का फैसला किया था। इसके पास भारत में एक सेल्स सपोर्ट टीम थी। इस टीम को कंपनी की ग्लोबल सेल्स टीमों की मदद करने के लिए तीन वर्ष पहले हायर किया गया था। देश की सुरक्षा को रिस्क की वजह से केंद्र सरकार ने लगभग तीन वर्ष पहले चीन से जुड़े लगभग 60 ऐप्स पर बैन लगाया था। इन ऐप्स में टिकटॉक शामिल था। इसके बाद ByteDance ने देश में वर्कर्स की संख्या काफी घटा दी थी। बैन लगने से पहले टिकटॉक के पास देश में लगभग 20 करोड़ यूजर्स होने का अनुमान था। इससे भारत में बहुत से इंफ्लुएंसर्स को भी नुकसान हुआ था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.