अब कैफे कॉफी डे में फ्रीचार्ज से करें बिल का भुगतान

विज्ञापन
Sriram Sharma, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016 18:42 IST
अब आप कैफे कॉफी डे (सीसीडी) में अपने बिल का भुगतान फ्रीचार्ज़ से भी कर सकते हैं। गुरुवार को स्नैपडील के मोबाइल वॉलेट और पैमेंट्स प्लेटफॉर्म ने कैफे कॉफी डे के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस पार्टनरशिप के तहत भारत के 187 शहरों में 1,420 सीसीडी आउटलेट में अब बिल का भुगतान फ्रीचार्ज़ के जरिए किया जा सकेगा।

फ्रीचार्ज़ का कैशलेस पैमेंट्स इंटिग्रेशन 187 शहरों में 9 मई से लाइव हो जाएगा। यह कंपनी के अपने 'ऑन द गो पिन' पर आधारित रहेगा जिसे पहले क्यूएसआर चेन के साथ इस्तेमाल किया जा चुका है।

फ्रीचार्ज़ के सीओओ गोविंद राजन ने कहा, ''सीसीडी के साथ इस समझौते के बाद हमें कई नए यूज़र मिलेंगे। इसके अलावा हमारे वॉलेट की पहुंच 187 शहरों तक हो जाएगी। "

गौर करने वाली बात है कि कैफे कॉफी डे के साथ ऑफलाइन पेमेंट के लिए अन्य वॉलेट सर्विस भी समझौता कर चुके हैं। पेटीएम ने मई 2015 में ऐसी ही पार्टनरशिप की थी, जबकि मोबिक्विक ने 2015 के मार्च महीने में।
Advertisement

याद रहे कि इस साल ही फ्रीचार्ज़ ने मैकडोनाल्ड्स के साथ ऑफलाइन पेमेंट के लिए साझेदारी की थी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 15 मर्चेंट के साथ ऑफलाइन पेमेंट के लिए साझेदारी की जा चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Cafe Coffee Day, FreeCharge, India, Internet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.