PM Modi ने जॉइन किया वॉट्सऐप चैनल्‍स, क्‍या है यह? कैसे करें फॉलो? जानें पूरी डिटेल

PM Modi WhatsApp Channels : खबर लिखे जाने तक ‘नरेंद्र मोदी’ नाम के चैनल से 45 हजार से ज्‍यादा फॉलोवर्स जुड़ चुके हैं और यह संख्‍या बहुत तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 सितंबर 2023 18:21 IST
ख़ास बातें
  • पीएम मोदी ने जॉइन किया वॉट्सऐप चैनल
  • यह एक वन-वे ब्रॉडकास्‍ट टूल है
  • हर यूजर फॉलो कर सकता है वॉट्सऐप चैनल

वॉट्सऐप चैनल के जरिए टेक्स्ट यानी मैसेज, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजा जा सकता है।

Photo Credit: Screen Grab

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉट्सऐप चैनल्‍स (PM Modi WhatsApp Channels) से जुड़ गए हैं। यह वॉट्सऐप की ओर से पेश किया गया लेटेस्‍ट फीचर है। चैनल्‍स फीचर की मदद से एक तरफा ब्रॉडकास्टिंग की जा सकती है यानी खुद से जुड़े हर अपडेट को फॉलोवर्स से साझा किया जा सकता है। यूजर्स अपने पसंदीदा वॉट्सऐप चैनल्‍स को फॉलो कर सकते हैं। खबर लिखे जाने तक ‘नरेंद्र मोदी' नाम के चैनल से 45 हजार से ज्‍यादा फॉलोवर्स जुड़ चुके हैं और यह संख्‍या बहुत तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी वॉट्सऐप चैनल्‍स को एक्‍सप्‍लोर करना चाहते हैं। पीएम मोदी के चैनल से जुड़ना चाहते हैं, तो पूरी खबर पढ़ें। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी सक्र‍ियता काफी है। साल 2024 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले वॉट्सऐप चैनल्‍स लोगों से जुड़ने का एक और बेहतर जरिया हो सकता है। खबर में आगे हम आपको बताएंगे कि पीएम मोदी के वॉट्सऐप चैनल को कैसे फॉलो किया जा सकता है।  
Advertisement
 

वॉट्सऐप चैनल क्या हैं?

यह एक वन-वे ब्रॉडकास्‍ट टूल है। यानी जो भी अपना वॉट्सऐप चैनल बनाता है, वह खुद से जुड़ी जानकारियों को अपने फॉलोवर्स तक पहुंचा सकता है। फॉलोवर्स उससे सीधे संवाद नहीं कर सकते। वॉट्सऐप चैनल के जरिए टेक्स्ट यानी मैसेज, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजा जा सकता है। यह फीचर Updates नाम के एक नए टैब में उपलब्‍ध है। 
 

PM Modi ने वॉट्सऐप चैनल पर क्‍या लिखा? 

पीएम मोदी ने वॉट्सऐप चैनल पर अपने पहले मैसेज में नए संसद भवन की एक तस्‍वीर शेयर की है। उन्‍होंने लिखा- वॉट्सऐप कम्‍युनिटी से जुड़कर रोमांचित हूं! यह निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम है। आइए यहां जुड़े रहें! 
 
 

PM Modi के वॉट्सऐप चैनल को ऐसे करें फॉलो

  • वॉट्सऐप चैनल्‍स फीचर एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्‍कटॉप यूजर्स सभी के लिए उपलब्‍ध है। 
  • इस फीचर तक पहुंचने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका वॉट्सऐप अपडेटेड वर्जन पर चल रहा है।
  • वॉट्सऐप ओपन करें। सबसे टॉप में चैट्स के ठीक बाद Updates नाम का नया टैब दिखाई देगा। 
 
  • अपडेट्स पर क्लिक करें, जहां आपको स्‍टेटस नजर आएंगे। आपको नीचे की ओर स्‍क्रॉल करना है। 
  • सबसे नीचे चैनल्‍स का बड़ा आइकन दिखाई देगा। साथ ही कई चैनल नजर आएंगे, जिन्‍हें फॉलो किया जा सकता है। 
  • आप जिस चैनल को जॉइन करना चाहते हैं, उसे Find Channels टैब पर क्लिक करके ढूंढ सकते हैं। 
  • पीएम मोदी के चैनल को सर्च करने के लिए Find Channels टैब पर क्लिक करें। 
 
  • सर्च में जाकर टाइप करें- narendra modi. आपको पीएम मोदी का चैनल दिखाई देने लगेगा।
  • फॉलो बटन पर क्लिक करके आप पीएम मोदी के चैनल को जॉइन कर सकते हैं। 

Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.