Pixel 10 सीरीज में बिना नेटवर्क और डेटा के भी होगी कॉलिंग! 28 अगस्त से मिल रहा नया फीचर

Google Pixel 10 सीरीज़ दुनिया के पहले स्मार्टफोन बन सकते हैं जिनमें WhatsApp कॉलिंग सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए होगी। ये फीचर उन जगहों पर भी काम आएगा जहां मोबाइल नेटवर्क मौजूद नहीं होता।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 10 सीरीज़ में पहली बार WhatsApp कॉलिंग सैटेलाइट से संभव
  • 28 अगस्त 2025 से फीचर का रोलआउट शुरू
  • भारत समेत सपोर्टेड देशों की लिस्ट अभी कंफर्म नहीं

नई सैटेलाइट WhatsApp कॉलिंग सर्विस 28 अगस्त 2025 से रोल आउट होनी है

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बिल्कुल नया टेक सामने आया है। अब तक आपने सैटेलाइट फीचर्स को सिर्फ SOS मैसेजिंग या लोकेशन शेयरिंग के लिए इस्तेमाल होते देखा होगा, लेकिन अब कहानी बदलने वाली है। Google Pixel 10 सीरीज दुनिया के पहले स्मार्टफोन्स होंगे जिनमें WhatsApp वॉयस और वीडियो कॉलिंग सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से करने की सुविधा मिलेगी। यह सर्विस 28 अगस्त 2025 से रोल आउट होनी है, यानी Pixel 10 लॉन्च के साथ ही इसका फायदा मिलने लगेगा।

WhatsApp कॉलिंग का ये नया तरीका खासतौर पर उन जगहों पर काम आएगा जहां मोबाइल नेटवर्क की पहुंच नहीं होती। उदाहरण के लिए रिमोट लोकेशंस, ट्रैवल के दौरान डेड जोन या फिर किसी ऐसी स्थिति में जहां रेगुलर नेटवर्क बंद हो। ऐसे समय में Pixel 10 की मदद से WhatsApp कॉल सैटेलाइट लिंक के जरिए कनेक्ट हो सकेगी। अब तक मार्केट में किसी भी फोन में ये फीचर ऑफर नहीं किया गया है, इसलिए इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Google ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि यह फीचर 28 अगस्त से रोलआउट होगा। हालांकि रीजन की डिटेल्स जारी नहीं की गई है, तो ऐसे में यह कंफर्म नहीं हुआ है कि फीचर पहले किसी खास मार्केट में आएगा या एक साथ ग्लोबली रिलीज होगा। यदि यह ग्लोबल रिलीज होता है, तो निश्चित रूप से भारत में भी Pixel 10 सीरीज ग्राहकों को ये फायदा मिलेगा।

एक और चीज जिस पर क्लियरिटी नहीं है, वो ये कि क्या सैटेलाइट कॉलिंग फीचर Pixel 10 सीरीज तक ही सीमित रहेगा या आने वाले समय में पुराने Pixel मॉडल्स तक भी पहुंच पाएगा। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

जहां तक लागत और लिमिटेशन का सवाल है, वहां भी चीजें अभी ओपन नहीं हुई हैं। ये साफ नहीं है कि WhatsApp सैटेलाइट कॉल्स के लिए यूजर्स को अतिरिक्त चार्ज देना होगा या ये नॉर्मल डेटा पैक में शामिल रहेगा। साथ ही ये भी क्लियर नहीं है कि वीडियो कॉलिंग की क्वालिटी या ग्रुप कॉलिंग जैसी फीचर्स सैटेलाइट मोड में वैसी ही परफॉर्म करेंगी जैसे रेगुलर नेटवर्क पर होती हैं।

Advertisement

Google Pixel 10 कब लॉन्च होगा?

Pixel 10 सीरीज अगस्त 2025 के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है।

WhatsApp सैटेलाइट कॉलिंग कब से शुरू होगी?

28 अगस्त 2025 से इसका रोलआउट शुरू होगा।

क्या ये फीचर सिर्फ Pixel 10 पर ही मिलेगा?

फिलहाल ये Pixel 10 सीरीज तक ही लिमिटेड बताया जा रहा है।

Advertisement

क्या भारत में ये फीचर उपलब्ध होगा?

अभी तक कंपनी ने भारत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

क्या सैटेलाइट कॉलिंग पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा?

कंपनी ने फिलहाल चार्जेस या डेटा पैक इंटीग्रेशन पर कुछ नहीं बताया।

क्या ग्रुप कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग भी सैटेलाइट से काम करेगी?

रिपोर्ट्स के अनुसार हां, लेकिन इसकी क्वालिटी और लिमिटेशन पर अभी क्लियरिटी नहीं है।

Advertisement

अन्य फोन ब्रांड्स में ये फीचर कब आएगा?

फिलहाल कोई घोषणा नहीं है, लेकिन Pixel 10 के बाद ट्रेंड तेजी से फैल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.