PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट

PhonePe ने 5,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से पेमेंट अप्रूव कर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 10:38 IST
ख़ास बातें
  • 5,000 रुपये तक बिना PIN पेमेंट
  • फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन सपोर्ट
  • फिलहाल Android यूजर्स के लिए उपलब्ध

PhonePe बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर फिलहाल Android यूजर्स के लिए उपलब्ध

Photo Credit: Unsplash

PhonePe यूजर्स के लिए UPI पेमेंट करना अब और आसान हो सकता है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह UPI ट्रांजैक्शन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर ला रही है। इसके तहत यूजर छोटे पेमेंट के लिए UPI PIN डालने की बजाय अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर या फेस रिकग्निशन से ट्रांजैक्शन अप्रूव कर सकेंगे। यह सुविधा 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर लागू होगी। कंपनी का कहना है कि इससे वन टच पेमेंट एक्सपीरिएंस मिलेगा और रोजमर्रा के लेनदेन तेज होंगे।

मौजूदा रेगुलेटरी गाइडलाइंस के तहत 5,000 रुपये तक के UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को सुरक्षित टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ऊपर की राशि वाले ट्रांजैक्शन के लिए यूजर को पहले की तरह UPI PIN दर्ज करना होगा। PhonePe के मुताबिक, यह फीचर दोस्तों और परिवार को पैसे भेजने, दुकानों पर QR कोड स्कैन करने, ऑनलाइन पेमेंट करने और बैंक बैलेंस चेक करने जैसे सामान्य इस्तेमाल में काम करेगा।

कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि डिवाइस लेवल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए PIN मैन्युअली टाइप करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इससे भीड़भाड़ वाली जगहों पर PIN दिख जाने का खतरा कम होगा और गलत PIN डालने से होने वाली ट्रांजैक्शन फेल्योर की संभावना भी घट सकती है। अगर किसी कारण जैसे कम रोशनी या सेंसर एरर से बायोमेट्रिक काम नहीं करता, तो यूजर तुरंत UPI PIN ऑप्शन पर वापस जा सकते हैं।

फीचर को ऑन करने के लिए यूजर को PhonePe ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर Manage Payments के अंदर Biometric Pay ऑप्शन चुनना होगा। वहां बैंक अकाउंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन इनेबल कर एक बार UPI PIN और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए सेटअप पूरा करना होगा। फिलहाल यह फीचर Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जबकि iOS पर रोलआउट जल्द होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.