Paytm एंड्रॉयड यूज़र अब फोनबुक से ही भेज सकते हैं पैसे

एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर पेटीएम यूज़र अपने दोस्तों या परिवारवालों को फोनबुक के जरिए ही पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए सिर्फ उस कॉन्टेक्ट के प्रोफाइल को खोलना होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2017 19:10 IST
ख़ास बातें
  • Paytm भारत का सबसे लोकप्रिय मोबाइल वॉलेट ऐप है
  • यूज़र अपने कॉन्टेक्ट के किसी भी शख्स को और आसानी से पैसे भेज सकेंगे
  • इसके लिए सिर्फ कॉन्टेक्ट के प्रोफाइल को खोलना होगा
Paytm भारत का सबसे लोकप्रिय मोबाइल वॉलेट ऐप है। अब इस ऐप में यूज़र अपने कॉन्टेक्ट के किसी भी शख्स को और आसानी से पैसे भेज सकेंगे। एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर पेटीएम यूज़र अपने दोस्तों या परिवारवालों को फोनबुक के जरिए ही पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए सिर्फ उस कॉन्टेक्ट के प्रोफाइल को खोलना होगा।

अपनी चाहत के शख्स के पास भेजे के लिए यूज़र को सबसे पहले कॉन्टेक्ट लिस्ट को खोलना होगा। इसके बाद उस कॉन्टेक्ट को चुनना होगा। यहां पर सेंड मनी के विकल्प पर टैप करना होगा। इसके बाद यूज़र को निर्धारित राशि लिखनी होगी और इसके बाद भुगतान को मंजूरी देनी होगी। कंपनी ने इस नए फीचर का ऐलान बुधवार को ट्विटर के ज़रिए किया।
 
दूसरी तरफ, हाल ही में आई एक रिपोर्ट के जरिए पेटीएम द्वारा मैसेजिंग सेवा जल्द ही शुरू करने की बात सामने आई थी। इस फीचर को आने वाले हफ्तों में रोल आउट किया जा सकता है। अनुमान है कि ऐसा करके कंपनी अब सीधे तौर पर व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को चुनौती देगी। वहीं, व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर भी साल के अंत तक यूपीआई पेमेंट्स सेवा को लाने की तैयारी है।

मज़ेदार बात यह है कि विमुद्रीकरण के बाद सबसे बड़ा फायदा पेटीएम को हुआ था जिसके यूज़र की संख्या में भारी बढोतरी दर्ज की गई थी। अब कंपनी पर इस यूज़र को प्लेटफॉर्म के साथ जोड़े रखने का दबाव है। संभवतः इस वजह से ही कंपनी ने अब पैसे भेजना और आसान तरीका दिया है, व मैसेजिंग सुविधा लाने की भी तैयारी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.