Paytm के App ऐप पर मर्चेंट पेमेंट्स 35 प्रतिशत बढ़कर 2.65 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

पिछले कुछ वर्षों में पेटीएम ने ऑफलाइन पेमेंट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसने मर्चेंट्स के पास पेमेंट्स लेने के लिए 75 लाख डिवाइसेज इंस्टॉल किए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जून 2023 23:48 IST
ख़ास बातें
  • पेटीएम ने ऑफलाइन पेमेंट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है
  • इसने मर्चेंट्स के पास पेमेंट्स लेने के लिए 75 लाख डिवाइस इंस्टॉल किए हैं
  • यह संख्या पिछले महीने लगभग चार लाख बढ़ी है

कंपनी के लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में भी ग्रोथ हो रही है

पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म Paytm पर अप्रैल और मई में कुल ग्रॉस मर्चेंटाइज वैल्यू (GMV) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.65 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले दो महीनों में पेटीएम के एवरेज मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स (MTU) भी 24 प्रतिशत बढ़कर 9.2 करोड़ रहे। 

पिछले कुछ वर्षों में पेटीएम ने ऑफलाइन पेमेंट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसने मर्चेंट्स के पास पेमेंट्स लेने के लिए 75 लाख डिवाइसेज इंस्टॉल किए हैं। यह संख्या पिछले महीने लगभग चार लाख बढ़ी है। कंपनी ने बताया, "हमारे सब्सक्रिप्शन के सर्विस मॉडल के साथ डिवाइसेज में बढ़ोतरी हुई है। इससे सब्सक्रिप्शन से जुड़ा रेवेन्यू और पेमेंट वॉल्यूम भी बढ़ी है। पिछली कुछ तिमाहियों से हमने पेमेंट वॉल्यूम पर फोकस रखा है। इससे नेट पेमेंट्स मार्जिन या सीधे बिक्री से प्रॉफिट मिलता है।" पेटीएम के लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में भी ग्रोथ हो रही है। पिछले दो महीनों में यह बिजनेस वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 169 प्रतिशत बढ़कर 9,618 करोड़ रुपये रहा। 
Advertisement

पेटीएम ने बताया कि उसके पास सात बड़े लेंडिंग पार्टनर्स हैं। मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी का लक्ष्य तीन से चार पार्टनर्स को जोड़ने का है। पिछले वर्ष एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने कुछ मर्चेंट्स के खिलाफ हो रही जांच को लेकर Paytm से जानकारी मांगी थी। ED ने पेटीएम को चलाने वाली One 97 Communications के कुछ परिसरों की तलाशी ली थी। इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने बताया था कि ED की इस तलाशी में किसी नई जानकारी की जांच नहीं की गई। ED ने कुछ मर्चेंट्स के बारे में विभिन्न पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स से जानकारी मांगी है। प्रवक्ता ने कहा था, "हमने जरूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है।" 

कंपनी ने Paytm ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया था, "ED ने ऐसे मर्चेंट्स के बारे में जानकारी मांगी है जिन्हें हम पेमेंट प्रोसेसिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराते हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये मर्चेंट्स अलग एंटिटीज हैं और इनमें से कोई हमारे ग्रुप की एंटिटी नहीं है।" इसके साथ ही कंपनी ने कहा था कि ED ने उसकी या उसके ग्रुप की एंटिटीज से जुड़े किसी मर्चेंट को ब्लॉक करने का निर्देश नहीं दिया था। इस मामले में ED ने क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी कुछ फर्मों पर भी छापे मारे थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.