पेटीएम और फ्रीचार्ज सीमित समय के लिए दे रहे हैं 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2016 15:29 IST
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के इरादे से पेटीएम और फ्रीचार्ज ने अलग-अलग सेल का ऐलान किया है। इन सेल में इन डिजिटल वॉलेट के इस्तेमाल पर 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर मिल रहा है। पेटीएम ने सोमवार को अपनी 12/12 कैशफ्री फेस्टिवल का ऐलान किया। इस फेस्टिवल में यूज़र ऑफलाइन खरीदारी के दौरान डिजिटल वॉलेट से भुगतान करने के अलावा कैशबैक सहित दूसरे ऑफर पा सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ फ्रीचार्ज ने एक टू-डे कैशबैक सेल की घोषणा की है जिसके तहत ग्राहक फ्रीचार्ज वॉलेट का इस्तेमाल कर दिन में दो ट्रांज़ेक्शन पर 100 प्रतिशत का फ्लैट कैशबैक पा सकते हैं।

इन ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को अपना पूरा भुगतान पेटीएम और फ्रीचार्ज वॉलेट के जरिए ही करना होगा।
Advertisement

पेटीएम का दावा है कि 15 लाख से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर पर अलग-अलग कैटेगरी में खरीदारी करने पर यूज़र 100 प्रतिशत कैशबैक जीत सकते हैं। इसके अलावा मुफ्त मूवी टिकट, उबर राइड, आईफोन और टी20 क्रिकेट मैच के टिकट भी जीत सकते हैं। इस लिस्ट के पार्टनर का ऐलान करते हुए मोबाइल पेमेंट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने कहा कि यूज़र बिग बाज़ार, पेंटालून्स, स्पेन्सर्स, पीटर इंग्लैंड, एलन सोली, क्रोमा, क्लेयर, लोटो, क्लार्क्स, बर्गर किंग, पिज़्ज़ा हट, बरिस्ता और चायोज़ जैसे रिटेलर पर भुगतान कर पेटीएम फेस्टिवल में किस्मत आज़मा सकते हैं।

इस फेस्टिवल की घोषणा करते हुए पेटीएम के संस्थापक व सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा, ''12/12 कैशफ्री फेस्टिवल को मोबाइल पेमेंट और कॉमर्स की मिलीजुली ताकत का जश्न है। इसके जरिए हम ऑफलाइन व्यापारियों के साथ अपनी प्रतिबद्धता जताना चाहते हैं। मोबाइल पेमेंट के जरिए छोटे से छोटे दुकानदार भी ज़ीरो कॉस्ट पर भुगतान स्वीकार कर रहे हैं।''
Advertisement

फ्रीचार्ज ने अपने वॉलेट के जरिए भुगतान करने पर फ्लैट 100 प्रतिशत कैशबैक का  ऑफर दिया है। कंपनी का दावा है कि दूसरे वॉलेट 100 प्रतिशत तक का कैशबैक ऑफर कर रे हैं जिसका मतलब है कि सिर्फ सीमित व्यापारियों को ही भुगतान करने पर 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। लेकिन फ्रीचार्ज के जरिए भुगतान करने पर ग्राहक कई कैटेगरी जैसे फूडपांडा, डोमिनोज़, स्विगी, ज़ोमैटो, हल्दीराम, मैक्डोनल्ड्स, कैफ़े कॉफी डे, बरिस्ता, बुकमायशो, स्नैपडील, क्रॉसवर्ड, शॉपर्स स्टॉप, पैंटालूंस और रेडबस सहित कई अन्य मर्चेंट को भुगतान कर 100 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं।
Advertisement

फ्रीचार्ज के सीईओ गोविंद राजन ने कहा, ''छुट्टियां शुरू होने वालीं है और हम सप्ताहांत भी कुछ और कैशलेस फ्रीचार्ज ऑफर पेश करेंगे। ''

ज्ञात हो कि पेटीएम क पेरेंट कंपनी वन97 गैज़ेट्स 360 में निवेशक है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Digital Payment, FreeCharge, Paytm Wallet, FreeCharge Wallet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.