Paytm Crisis: 29 फरवरी से Paytm QR, UPI, FasTag चलेगा या नहीं? जानें

सबसे पहले बता दें कि RBI का कहना है कि Paytm Payments Bank को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक के अकाउंट में डिपॉजिट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 19:34 IST
ख़ास बातें
  • 29 फरवरी से Paytm Payments Bank पर कई तरह के प्रतिबंध लागू होंगे
  • हालांकि, Paytm की मूल सर्विस पर नहीं पड़ेगा इसका बड़ा असर
  • FasTag के बैलेंस का यूज किया जा सकेगा, लेकिन रिचार्ज की अनुमति नहीं होगी

RBI के निर्देश के बाद Paytm को लेकर यूजर्स के मन में दुविधा बनी हुई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm Payments Bank लिमिटेड की सर्विस में नए डिपॉजिट और क्रेडिट ट्रांजेक्शन को बैन कर दिया है। रिजर्व बैंक के अनुसार, ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बैंक ने नियमों और दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया है। हालांकि इस खबर के आग की तरह फैलने के बाद, लोगों के बीच कई तरह की गलतफहमियां हैं। ऐसे में हम यहां आपको कई ऐसे कॉमन प्रश्नों का उत्तर देने जा रहे हैं, जो पिछले कुछ दिनों से Paytm को लेकर लोगों के मन में हैं। जहां एक ओर कुछ लोगों का मानना है कि 1 मार्च से Paytm पूरी तरह से बंद हो जाएगा, तो कुछ प्रश्न Paytm Wallet, FasTag, UPI आदि से संबंधित हैं। तो चलिए आपकी इन दुविधाओं को हम दूर करते हैं।

सबसे पहले बता दें कि RBI का कहना है कि Paytm Payments Bank को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक के अकाउंट में डिपॉजिट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि वॉलेट समेत किसी भी क्रेडिट ट्रांजेक्शन की अनुमति नहीं होगी। यहां बात Paytm Payments Bank की हो रही है, जो Paytm की मूल सुविधाओं से बिल्कुल अलग है।
 

क्या है Paytm Payments Bank?

Paytm Payments Bank मूल Paytm से पूरी तरह से अलग है। जिस तरह देश के तमाम बैंक कस्‍टमर्स का बैंक अकाउंट खोलते हैं, उसी तरह पेटीएम पेमेंट बैंक भी अपने ग्राहकों को जीरो बैलेंस अकाउंट की सुविधा देता है। यह सब वर्चुअली होता है। कस्‍टमर्स को वर्चुअल डेबिट कार्ड भी दिया जाता है। अकाउंट खुलने के बाद किसी भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। डिपॉजिट निकाला जा सकता है। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI ट्रांजैक्‍शन जैसी सर्विसेज भी Paytm Payments Bank ऑफर करता है। हालांकि 2022 में ही RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से बैन कर दिया था। 
 

Paytm ऐप क्या है?

जैसा कि आप भी Paytm ऐप का इस्तेमाल करते ही होंगे। यह ऐप PhonePe या Google Pay के समान काम करता है। इसकी सुविधाओं, जैसे कि मूवी टिकट बुकिंग, यूटिलिटी बिल पेमेंट्स, रिचार्ज इत्यादि बिना पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट के भी हो सकते हैं। सिर्फ आपको अपने उस मोबाइल नंबर से रजिस्‍टर करना होता है, जो आपके किसी भी बैंक अकाउंट से लिंक है और उसमें ट्रांजैक्‍शन होता रहता है। लॉग-इन करने के बाद पेटीएम वॉलेट में अमाउंट लोड करके या सीधे UPI को लिंक करके पेटीएम ऐप चलाया जाता है।
 

29 फरवरी के बाद किन सर्विस पर पड़ेगा असर?

29 फरवरी के बाद, किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड कार्ड, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) आदि में डिपोजिट, क्रेडिट लेनदेन, टॉप-अप या निकासी की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, ग्राहक पेटीएम फास्टैग पर अपने मौजूदा बैलेंस का उपयोग जारी रख सकते हैं, लेकिन इसे आगे रिचार्ज नहीं कर सकेंगे।
Advertisement

इसी तरह, पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट के साथ, यूजर्स वॉलेट का उपयोग जारी रख सकते हैं लेकिन वे 29 फरवरी के बाद वॉलेट में पैसे नहीं जोड़ पाएंगे। हालांकि, 29 फरवरी के बाद वॉलेट से मौजूदा शेष राशि के उपयोग पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
 

किन सर्विस पर नहीं पड़ेगा असर?

पेटीएम के अनुसार, RBI द्वारा किए गए लेटेस्ट बदलावों में पेटीएम क्यूआर (QR), पेटीएम साउंडबॉक्स, पेटीएम कार्ड मशीन जैसी पेशकशों को बाहर रखा गया है, जिसका मतलब है कि इससे व्यापारी सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।
Advertisement
 

इसके अलावा, सभी UPI सर्विस भी 29 फरवरी के बाद से बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी।
 

Paytm Mutual Funds, Money Stock Account का क्या होगा?

पेटीएम के अनुसार, पेटीएम मनी के साथ यूजर्स द्वारा किए गए सभी निवेश सुरक्षित हैं और पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई के हालिया निर्देश पेटीएम मनी लिमिटेड (पीएमएल) के ऑपरेशन या इक्विटी, म्यूचुअल फंड या एनपीएस में उनके निवेश को प्रभावित नहीं करेंगे। पेटीएम मनी लिमिटेड सेबी-विनियमित है और पूरी तरह से अनुपालन करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.