Whatsapp : डेस्‍कटॉप यूजर्स के लिए आया वॉट्सऐप का नया ऐप, मिलेंगे कई फायदे, ऐसे करें डाउनलोड

कंपनी ने यह दावा भी किया है कि डेस्‍कटॉप पर अब वॉट्सऐप तेजी से लोड होता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 मार्च 2023 18:29 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स वीडियो कॉल में 8 लोगों को जोड़ सकेंगे
  • ऑडियो कॉल में 32 लोगों को जोड़ने की सुविधा मिलेगी
  • नए डेस्‍कटॉप ऐप का रोलआउट शुरू हो गया है

नए ऐप को इस तरह से बनाया गया है कि फोन पर वॉट्सऐप और डेस्‍कटॉप पर वॉट्सऐप चलाने वालों को एक जैसा फील आए।

Photo Credit: Unsplash

वॉट्सऐप (Whatsapp) यूजर्स के लिए एक और शानदार सुविधा का आगाज हो गया है। वॉट्सऐप का मालिकाना हक रखने वाली मेटा (Meta) ने विंडोज डेस्‍कटॉप के लिए नए वॉट्सऐप ऐप (App) की घोषणा की है। डेस्‍कटॉप के लिए नए वॉट्सऐप ऐप की मदद से यूजर वीडियो कॉल में 8 लोगों को जोड़ सकेंगे। यही नहीं, डेस्‍कटॉप से ही 32 लोगों के साथ ऑडियो कॉल की जा सकेगी। वॉट्सऐप ने दावा किया है कि डेस्‍कटॉप यूजर्स को भी एंड टू एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा दी जाएगी, यानी उनकी कॉल को कोई तीसरा व्‍यक्ति देख-सुन नहीं सकेगा।  

जानकारी के अनुसार, नए ऐप का रोलआउट शुरू हो गया है। इसे माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर जाकर इंस्टॉल किया जा सकता है या फ‍िर वॉट्सऐप की वेबसाइट https://www.whatsapp.com/download से भी डाउनलोड किया जा सकता है। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि डेस्‍कटॉप पर अब वॉट्सऐप तेजी से लोड होता है। नए ऐप को इस तरह से बनाया गया है कि फोन पर वॉट्सऐप और डेस्‍कटॉप पर वॉट्सऐप चलाने वालों को एक जैसा फील आए। 
Advertisement



अपनी ऑफ‍िशियल फेसबुक प्रोफाइल से मार्क जुकरबर्ग ने यह ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि विंडोज के लिए एक नया वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप (WhatsApp desktop app) लॉन्च किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि अब डेस्‍कटॉप से वीडियो कॉल करने पर 8 लोगों को जोड़ा जा सकेगा, जबकि अधिकतम 32 लोगों के साथ ऑडियो कॉल की जा सकती है। 
Advertisement

कंपनी ने कहा है कि वह यूजर्स की लिमिट को बढ़ाती रहेगी ताकि लोग वॉट्सऐप पर दोस्‍तों, परिवार और सहकर्मियों के साथ हमेशा जुड़े रह सकें। कंपनी ने कहा है कि वह वॉट्सऐप का नया मैक डेस्कटॉप वर्जन भी लाएगी, जो अभी बीटा वर्जन में है। हाल ही में वॉट्सऐप ने वॉट्सऐप ग्रुप्स के लिए दो नए अपडेट की घोषणा की है। नए अपडेट्स के साथ एडमिन्स को उनके ग्रुप्स पर प्राइवेसी के मामले में ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। ये बदलाव बीते कुछ महीनों में किए गए अपडेट के बाद आए हैं। इसमें WhatsApp ग्रुप्स को बड़ा बनाना शामिल है। साथ ही साथ एडमिन अपने द्वारा मैनेज किए जाने वाले ग्रुप्स में भेजे गए मैसेज को भी हटा सकते हैं।
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.