MyJio एंड्रॉयड ऐप में आया हैलोजियो वॉयस असिस्टेंट

रिलायंस जियो ने अब एक नए अपडेट के साथ मायजियो ऐप में एक वॉयस असिस्टेंट जोड़ दिया है। हैलोजियो नाम के इस नए वॉयस असिस्टेंट को माय जियो एंड्रॉयड ऐप में सबसे ऊपर दांयें कोने पर दिए माइक आइकन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2017 12:03 IST
ख़ास बातें
  • नया फ़ीचर लेटेस्ट मायजियो एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न पर उपलब्ध है
  • ऐप के होमस्क्रीन पर ऊपर दांये कोने में दिए माइक बटन से नया फ़ीचर मिलेगा
  • कॉल करने और टेेक्स्ट भेजने के लिए नए फ़ीचर को इ्तेमाल कर सकते हैं
रिलायंस जियो ने अब एक नए अपडेट के साथ मायजियो ऐप में एक वॉयस असिस्टेंट जोड़ दिया है। हैलोजियो नाम के इस नए वॉयस असिस्टेंट को माय जियो एंड्रॉयड ऐप में सबसे ऊपर दांयें कोने पर दिए माइक आइकन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। ऐप में दिए गए फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए इस असिस्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नए फंक्शन को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक ने सार्वजनिक किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक, HelloJio वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं के लिए कर सकते हैं। गूगल प्ले पर दिए चेंजलॉग में इस नए फ़ीचर की जानकारी लिस्ट नहीं की गई है। और लेटेस्ट बीडा बिल्ड होने के बावज़ूद हम इस फ़ीचर को इस्तेमाल नहीं कर पाए। इससे संकेत मिलते हैं कि अभी फ़ीचर के लिए अपडेट को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है।

जैसा कि हमने बताया कि शुरुआती यूज़र के मुताबिक, हैलोजियो फ़ीचर MyJio ऐप के होम स्क्रीन पर 'Jio Apps' आइकन के पास सबसे ऊपर दांयें कोने में उपलब्ध है। माइक बटन पर क्लिक करने से आप हैलोजियो वॉयस असिस्टेंट के इंटरफेस पर पहुंच जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि हैलोजियो को इस्तेमाल करने के लिए हैंड्सफ्री कंट्रोल मौज़ूद नहीं है।

नया वॉयस असिस्टेंट कई तरह के काम कर सकता है। इनमें मोबाइल रीचार्ज, बिल भुगतान, म्यूज़िक और मूवी प्ले करना, जियो ऐप खोलना और कॉल करना शामिल हैं। इसके साथ ही आप जियो टैरिफ प्लान से जुड़े सवाल जैसे 'धन धना धन ऑफर क्या है' के जवाब पा सकते हैं। हैलोजियो वॉयस असिस्टेंट, वॉॉयस कमांड के साथ अलार्म सेट कर सकते है। इसके लिए आपको "set the alarm [followed by the time you wish to set]" कहना होगा।

जैसा कि हमने बताया कि ये सभी काम हिंदी वॉयस असिस्टेंट के जरिए भी किए जा सकते हैं। हैलोजियो असिस्टेंट में जल्द ही दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं के लिए भी सपोर्ट आने की उम्मीद है। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मायजियो आईओएस ऐप में यह फ़ीचर कब आएगा।
Advertisement

याद दिला दें कि हाल ही में जियो फोन (रिव्यू) के लिए गूगल असिस्टेंट के एक स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Google, HelloJio, India, MyJio App, Voice Assistant

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 12 हजार सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Motorola फोन, सबसे धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  2. Flipkart Freedom सेल में मात्र ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹5000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17, देखें डील
  4. 12 हजार सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Motorola फोन, सबसे धांसू ऑफर
  5. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  7. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  8. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  10. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.