Mitron ऐप Google Play से हटाया गया, कंटेंट पॉलिसी उल्लंघन का आरोप

जैसे ही Mitron App की उत्पति को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हुए थे, तब सामने आया था कि यह ऐप पाकिस्तानी सॉफ्टवेयर डेवलपिंग कंपनी Qboxus से लगभग 2,500 रुपये में खरीदा गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 जून 2020 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Google ने प्ले स्टोर से हटाया Mitron App
  • पाकिस्तानी ऐप का रीब्रांडेड वर्ज़न था मित्रों ऐप
  • लगभग 2,500 रुपये देकर खरीदा गया ऐप का सोर्स कोड

50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने किया था Mitron App को डाउनलोड

Mitron App, जिसे TikTok का भारतीय वर्ज़न बताया गया था, देखते ही देखते ऐप को कुछ ऐसी आपार लोकप्रियता मिली कि इसे कुछ ही दिनों में 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। लेकिन जितना जल्दी यह ऐप Google Play पर लोकप्रिय हुआ था, उतनी ही जल्दी अब इस ऐप का वजूद गूगल प्ले स्टोर से गायब हो गया है। जी हां, गूगल प्ले स्टोर ने मित्रों ऐप को हटा दिया है। दरअसल, हाल ही में खुलासा हुआ था कि यह ऐप किसी दूसरे ऐप का रिब्रांडेड वर्ज़न है, जिसे पाकिस्तान के एक डेवलपर द्वारा बनाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार Google ने इसे ‘स्पैम और मिनिमम फंगशनेलिटी' पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
 
Google की पॉलिसी के मुताबिक बिना किसी ऑरिज़नल बदलाव के दूसरे ऐप से कॉन्टेंट कॉपी करना गूगल के नियमों का उल्लंघन है। पॉलिसी में लिखा है कि (अनुवादित) “हम ऐसी ऐप्स को अनुमति नहीं देते, जो यूज़र्स को Google Play पर पहले से मौजूद ऐप जैसा अनुभव प्रदान करती हैं। ऐप्स को अपने अनोखे कॉन्टेंट और सर्विंस के जरिए से यूज़र्स को बेहतर अनुभव प्रदान करना चाहिए।"

गौरतलब है कि जैसे ही मित्रों ऐप की उत्पति को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हुए थे, तब सामने आया था कि यह ऐप पाकिस्तानी सॉफ्टवेयर डेवलपिंग कंपनी Qboxus से $34 (लगभग 2,500 रुपये) में खरीदा गया है। Qboxus के संस्थापक और सीईओ इरफान शेख ने News18 को बताया कि, (अनुवादित) “डेवलपर ने जो किया है, उससे कोई समस्या नहीं है। उन्होंने स्क्रिप्ट के लिए पैसा दिया है और इसका इस्तेमाल किया, जो ठीक है। लेकिन, समस्या उन लोगों से हैं, जो इसे एक भारतीय-निर्मित ऐप बता रहे हैं, जो पूरी तरह से सच नहीं है, क्योंकि डेवलपर्स ने इस ऐप में कोई बदलाव नहीं किया है।”

इस कड़ी में CNBC-TV18 की रिपोर्ट बताती है कि गूगल ने ऐप को रेड फ्लैग देते हुए सस्पेंड कर दिया है और कहा है कि यह ऐप Google के ‘spam and minimum functionality' पॉलिसी का उल्लंघन है।
Advertisement
 

Gadgets 360 की पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, मित्रों ऐप सुरक्षा और निजता को लेकर सवालों के घेरे में थी। इसकी डेवलपर वेबसाइट का लीड पेज ब्लैंक था और इसकी कोई प्राइवेसी पॉलिसी भी नहीं थी। सिक्योरिटी एनालिस्ट ने यह भी पाया कि यह ऐप आपके अकाउंट को ओपन छोड़ सकती है, जिसे कोई भी टेकओवर कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mitron, Google Play Store, TikTok
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.