माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड ऐप से 'Hey Cortana' वॉयस सर्च कमांड हटाया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2015 17:36 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड ओएस पर अपने कोरटाना ऐप को अपटेड किया है। इस अपडेट में ऐप से हैंड्स-फ्री फ़ीचर को हटा लिया गया है। कंपनी ने इस हफ्ते गूगल के प्लेटफॉर्म पर अपने वर्चुअल असिस्टेंट को अपडेट किया। इस दौरान "Hey Cortana" फ़ीचर को हटा लिया गया।

माइक्रोसॉफ्ट ने इस महीने की शुरुआत में एंड्रॉयड डिवाइस के लिए कोरटाना ऐप को अमेरिका और चीन में रिलीज किया था। कोरटाना का एक रोचक फ़ीचर है "Hey Cortana"। यह बहुत हद तक ''ओके गूगल'' जैसा है। इसमें यूज़र कुछ भी सर्च करने के लिए वॉयस कमांड देने से पहले इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
Advertisement

लेकिन अब गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कोरटाना के लेटेस्ट वर्ज़न में यह फ़ीचर मौजूद नहीं है। कंपनी ने वेंचरबीट को बताया कि उसे इस फ़ीचर को अमेरिका में इसलिए हटाना पड़ा क्योंकि वह गूगल के हैंड्स फ्री फ़ीचर में बाधा डाल रहा था। माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने वेंचरबीट से कहा, ''हमें जानकारी मिली कि 'Hey Cortana' फ़ीचर एंड्रॉयड के वॉयस सर्च में दिक्कतें पैदा कर रहा है। इसलिए हमने इसे अस्थायी तौर पर बंद करने का फैसला किया। उम्मीद है कि इस समस्या का हल जल्द ही निकाला लिया जाएगा।"

वैसे तो कंपनी ने स्पष्ट तौर पर इस कमी के बारे में नहीं बताया। इस महीने की शुरुआत में आई मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि स्मार्टफोन पर कोरटाना इंस्टॉल करने के बाद कई यूज़र को गूगल नाउ फ़ीचर को एक्सेस करने के लिए माइक्रोफोन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।
Advertisement

यूज़र की परेशानी को ध्यान में रखते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने इस फ़ीचर को हटाने का सही फैसला किया है। लेकिन सवाल यह है कि इतनी बड़ी कमी के बारे में जानकारी बीटा टेस्टिंग फेज़ के दौरान क्यों नहीं सामने आई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.