Teen Safety

Teen Safety - ख़बरें

  • रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
    ब्रिटेन सरकार ने किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर नए नियमों का ऐलान किया है। प्रस्तावित नियमों के तहत 16 और 17 साल के सोशल मीडिया यूजर्स के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डिफॉल्ट ओवरनाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। इसके साथ ही Auto-play वीडियो और Personalized Feed जैसे फीचर्स भी डिफॉल्ट रूप से बंद रहेंगे। सरकार का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य बच्चों की नींद, पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। नए नियमों को इस साल के अंत तक संसद में पेश किया जाएगा और इन्हें Spring 2027 से लागू करने की योजना है।
  • बच्चों के लिए Instagram में बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स, पैरेंट्स को मिलेंगे नए कंट्रोल्स
    Meta ने Teen Accounts सुपरविजन सिस्टम को अपडेट किया है, जिससे पैरेंट्स के लिए Instagram, Facebook, Messenger और Meta Horizon पर बच्चों की एक्टिविटी को ट्रैक करना आसान होगा। कंपनी ने सभी पैरेंटल कंट्रोल्स को Family Center में इंटीग्रेट किया है। इसके अलावा Instagram के “Your Algorithm” फीचर में नए इनसाइट्स जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से पैरेंट्स यह समझ पाएंगे कि उनके बच्चे किस तरह के कंटेंट में दिलचस्पी ले रहे हैं। Meta नए टीन इंटरेस्ट नोटिफिकेशन्स भी जोड़ रही है। कंपनी के मुताबिक यह अपडेट ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में इसे दूसरे मार्केट्स में भी एक्सपैंड किया जाएगा।
  • Instagram पर आया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर Instants, जल्द लॉन्च होगा अलग ऐप
    Instagram ने Instants नाम का नया फीचर पेश किया है, जो रियल टाइम और बिना एडिट की गई फोटो शेयरिंग पर आधारित है। इस फीचर में यूजर्स सिर्फ उसी समय क्लिक की गई फोटो Close Friends या Mutual followers को भेज पाएंगे। गैलरी से फोटो अपलोड करने की अनुमति नहीं होगी। शेयर की गई फोटो देखने के बाद गायब हो जाएगी और 24 घंटे बाद दोबारा एक्सेस नहीं की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक इसमें स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी नहीं दिया गया है। Instagram ने Teen अकाउंट्स के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स और सेफ्टी टूल्स भी शामिल किए हैं। फिलहाल फीचर का ग्लोबल रोलआउट शुरू हो गया है।
  • गलत उम्र डालकर अकाउंट चलाना पड़ेगा भारी, बच्चों की सेफ्टी के लिए Meta ने लगाई AI पुलिस!
    Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीन यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए AI-पावर्ड एज डिटेक्शन फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी अब पोस्ट, फोटो, कैप्शन और अन्य एक्टिविटी के आधार पर संभावित टीन यूजर्स की पहचान करेगी, भले ही उन्होंने अकाउंट में गलत उम्र दर्ज की हो। ऐसे यूजर्स को ऑटोमैटिकली Teen Account प्रोटेक्शन में डाला जाएगा, जहां सेंसिटिव कंटेंट और अनजान लोगों के मैसेज पर लिमिट्स लागू होंगी। जरूरत पड़ने पर यूजर्स को सरकारी आईडी या फेसियल एज एस्टिमेशन टूल्स के जरिए एज वेरिफिकेशन भी करना होगा।
  • Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
    Meta ने Facebook, Instagram और Messenger पर नया parental control फीचर पेश किया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के AI इस्तेमाल को मॉनिटर कर सकते हैं। “Insights” टैब के जरिए parents पिछले 7 दिनों में पूछे गए सवालों के टॉपिक्स देख सकते हैं, हालांकि पूरी चैट नहीं दिखाई जाती। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर teens के लिए AI अनुभव को सुरक्षित और उम्र के अनुसार बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा।
  • पैरेंट्स के लिए खुशखबरी! Instagram में टीनेजर्स नहीं देख सकेंगे एडल्ट कंटेंट, जानें क्या है PG-13 फिल्टर?
    फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta अब Instagram पर किशोर यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव ला रही है। प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को ऐलान किया कि अब 18 साल से कम उम्र के सभी यूजर्स को ऑटोमेटिकली एक नए “13+ Content Setting” में डाल दिया जाएगा, जिससे वे बाहर नहीं निकल सकेंगे जब तक कि पैरेंट्स की अनुमति न मिले। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों के लिए सबसे बड़ा सेफ्टी चेंज है, जो अब तक के सभी प्रोटेक्शन से ज्यादा एडवांस होगा।

Teen Safety - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »