हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर

Meta ने प्राइवेसी विवाद के बाद अपने AI टूल Muse Image का वह फीचर हटा दिया है, जिसकी मदद से पब्लिक Instagram अकाउंट्स की AI इमेज बनाई जा सकती थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 11:13 IST
ख़ास बातें
  • पब्लिक Instagram अकाउंट्स से AI इमेज बनाने वाला फीचर हटाया गया
  • प्राइवेसी विवाद और यूजर्स की आलोचना के बाद Meta ने लिया फैसला
  • Muse Image का बाकी AI इमेज जनरेशन फीचर अभी भी उपलब्ध है

Meta ने प्राइवेसी विवाद के बाद Muse Image का AI फीचर हटा दिया

Photo Credit: Pexels/ Brian Ramirez

Meta ने अपने नए AI इमेज जनरेशन टूल Muse Image का एक फीचर लॉन्च करने के कुछ ही दिनों बाद उसे वापस हटा लिया है। यह फीचर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया था क्योंकि इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति पब्लिक Instagram अकाउंट वाले यूजर की AI इमेज बना सकता था। इसके लिए सिर्फ प्रॉम्प्ट में संबंधित Instagram अकाउंट को टैग करना होता था। फीचर को लेकर प्राइवेसी से जुड़े सवाल उठने लगे, जिसके बाद Meta ने माना कि यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और अब इस फीचर को बंद कर दिया गया है। हालांकि, Muse Image का बाकी इमेज जनरेशन फीचर पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।

Meta ने इस फैसले की जानकारी अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी। कंपनी के मुताबिक, इस फीचर का मकसद लोगों को एक क्रिएटिव टूल देना था और साथ ही यह ऑप्शन भी देना था कि उनका पब्लिक कंटेंट इस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं। लेकिन यूजर्स की आलोचना, जिनमें हॉलीवुड के पॉपुलर सेलिब्रिटीज भी शामिल थें, मिलने के बाद कंपनी ने माना कि यह फीचर लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इसी वजह से इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

Meta द्वारा Muse AI के टैग फीचर को बंद करने की घोषणा

विवाद की सबसे बड़ी वजह यह थी कि जिन लोगों का Instagram अकाउंट पब्लिक था, उन्हें इस फीचर में डिफॉल्ट रूप से शामिल कर दिया गया था। यानी अगर कोई यूजर नहीं चाहता था कि उसकी तस्वीरों के आधार पर AI इमेज बनाई जाए, तो उसे खुद जाकर सेटिंग्स में बदलाव करना पड़ता था। इतना ही नहीं, किसी ने अगर किसी यूजर की AI इमेज बनाई, तो उसकी जानकारी भी संबंधित अकाउंट होल्डर को नहीं दी जाती थी।

इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने चिंता जताई कि बिना किसी की स्पष्ट अनुमति के उसकी AI इमेज बनाई जा सकती है, जिसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। हालांकि, Meta ने नाबालिग यानी 18 साल से कम उम्र के यूजर्स और प्राइवेट Instagram अकाउंट्स को इस फीचर से बाहर रखा था।

Advertisement

फीचर हटाने के साथ Meta ने Instagram की सेटिंग्स में मौजूद "Allow people to reuse your content on Instagram and with AI features on Meta" वाला टॉगल भी हटा दिया है, जो पहले पब्लिक अकाउंट्स के लिए उपलब्ध था। फिलहाल कंपनी ने केवल इस विवादित फीचर को बंद किया है, जबकि Muse Image के बाकी AI इमेज जनरेशन फीचर्स का इस्तेमाल पहले की तरह किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.