WhatsApp का ये ऐप हो रहा बंद, Meta ला रही नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है प्लान

वॉट्सऐप का नेटिव वर्जन हटाया जा रहा है, जिसकी जगह नया वर्जन आ रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Meta अब विंडोज ऐप की जगह पर Web Wrapper ला रहा है।
  • यह बदलाव विंडोज के लिए वॉट्सऐप बीटा के लेटेस्ट वर्जन के साथ आया है।
  • Web Wrapper में वॉट्सऐप डेवलपर्स के लिए नए फीचर्स शामिल आसान हो सकता है।

वॉट्सऐप वेब वर्जन में बदलाव हो रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के लिए काम कर रहा है, जिसमें अब कथित तौर पर वेब वर्जन में नए फीचर आने वाले हैं। WhatsApp के पास एंड्रॉइड, आईओएस, आईपैडओएस, मैकओएस, वेयरओएस और विंडोज समेत कई प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग ऐप हैं। इन ऐप से मैसेजिंग काफी आसान होती है और कई ऑप्टिमाइजेशन भी आते हैं जो कि वेब वर्जन की तुलना में काफी अधिक उपयोगी होते हैं। अब माइक्रोसॉफ्ट पर उपलब्ध वॉट्सऐप का नेटिव वर्जन हटाया जा रहा है, जिसकी जगह नया वर्जन आ रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

WhatsApp का डेस्कटॉप वर्जन कब आया था?


Advertisement
विंडोज लेटेस्ट की एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि Meta अब विंडोज ऐप की जगह पर Web Wrapper ला रहा है। यह बदलाव विंडोज के लिए वॉट्सऐप बीटा के लेटेस्ट वर्जन के साथ आया है, जो माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध ऐप के वर्तमान वर्जन से काफी अलग है। आपको बता दें कि WhatsApp का डेस्कटॉप वर्जन 2021 में लॉन्च किया गया था। इसके आने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के ब्राउजर वर्जन का उपयोग होना बंद हो गया था।


क्या बदल रहा है?


फिलहाल यह पता नहीं चला है कि इसके पीछे का कारण क्या है। ऐसा लग रहा है कि Web Wrapper में बदलाव से वॉट्सऐप डेवलपर्स के लिए नए फीचर्स शामिल करना आसान हो सकता है, क्योंकि कई प्लेटफार्म्स पर फैले एक ही कोड बेस को बनाए रखना कई वर्जन पर काम करने की तुलना में काफी ज्यादा आसान है।


Advertisement
आ सकती हैं ये दिक्कतें


वैसे तो यह एक अच्छा फैसला लग सकता है, लेकिन कई यूजर्स ने शिकायत की है कि WhatsApp का वेब वर्जन, विंडोज पर उपलब्ध नेटिव वर्जन के मुकाबले में ज्यादा रैम और रिसोर्स की खपत करता है। टेस्टिंग में WhatsApp के नए वर्जन ने नेटिव ऐप के मुकाबले में लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा रैम का उपयोग किया।

सबसे बड़ी कमी यह है कि Meta ने खुद कहा है कि WhatsApp का वेब वर्जन, मौजूदा नेटिव विंडोज ऐप के मुकाबले में स्लो है। इसके अलावा वेब रैपर विंडोज पर अलग लगता है क्योंकि इसमें फ्लुएंट डिजाइन सिस्टम की कमी है। विंडोज के लिए नया WhatsApp ऐप एक वेब रैपर है। इसलिए नोटिफिकेशन भी नेटिव वर्जन से अलग तरीके से काम करेंगी। लेकिन WhatsApp के वेब वर्जन में कुछ अतिरिक्त फीचर्स हैं, इसलिए वे विंडोज पर भी उपलब्ध होने की संभावना है।
Advertisement

वॉट्सऐप के पास कितने ऐप हैं?

WhatsApp के पास एंड्रॉइड, आईओएस, आईपैडओएस, मैकओएस, वेयरओएस और विंडोज समेत कई प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग ऐप हैं।

WhatsApp Web Wrapper क्या है?

नई रिपोर्ट से पता चला है कि Meta अब विंडोज ऐप की जगह पर Web Wrapper ला रहा है। यह बदलाव विंडोज के लिए वॉट्सऐप बीटा के लेटेस्ट वर्जन के साथ आया है, जो माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध ऐप के वर्तमान वर्जन से काफी अलग है।

WhatsApp का डेस्कटॉप वर्जन कब आया था?

WhatsApp का डेस्कटॉप वर्जन 2021 में लॉन्च किया गया था, जिसके आने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के ब्राउजर वर्जन का उपयोग होना बंद हो गया था।

WhatsApp Web Wrapper के फायदे?

Web Wrapper में बदलाव से वॉट्सऐप डेवलपर्स के लिए नए फीचर्स शामिल करना आसान हो सकता है, क्योंकि कई प्लेटफार्म्स पर फैले एक ही कोड बेस को बनाए रखना कई वर्जन पर काम करने की तुलना में काफी ज्यादा आसान है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.