Jio4GVoice ऐप बना JioCall, फिक्स्डलाइन कॉलिंग फीचर जुड़ा इस ऐप में

Google Play की लिस्टिंग में बताया गया कि जियो नेटवर्क के ज़रिए वीडियो और वॉयस कॉल की सुविधा पाने के लिए यूज़र को अपने स्मार्टफोन के लिए अलग सिम की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
अपडेटेड: 25 जून 2019 14:30 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो और वॉयस कॉल की सुविधा के लिए अलग सिम कार्ड की ज़रूरत नहीं
  • Reliance Jio ने अभी तक फिक्स्डलाइन सेवा के संबंध में कुछ नहीं बताया है
  • JioCall ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है
Jio GigaFiber को भारत में रोल आउट करने की प्रक्रिया ज़ारी है। इस बीच Reliance Jio ने Jio4GVoice ऐप को बदलकर JioCall बना दिया है, ताकि नई फिक्स्डलाइन सेवा को इस्तेमाल में लाया जा सके। अपडेटेड ऐप को लेकर दावा है कि यह जियो फिक्स्ड लाइन कनेक्शन को स्मार्ट बनाएगा। यह आपके स्मार्टफोन के ज़रिए वीडियो और वॉयस कॉल्स करने की सुविधा देगा। हालांकि, जियोकॉल ऐप में पहले की तरह Jio4GVoice ऐप के साऱे फीचर बने रहेंगे। जैसे कि 2जी, 3जी और 4जी फोन के लिए वीओएलटीई सपोर्ट और एचडी वॉयस व वीडियो कॉलिंग की सुविधा। ऐप को ऐसा डिज़ाइन किया गया है कि यह जियोफाई डिवाइस में वीओएलटीई कॉलिंग फीचर को इनेबल करने का भी काम करेगा।

ग्राहकों को जियोकॉल ऐप पर अपने 10 डिजिट वाले जियो गीगाफाइबर फिक्स्डलाइन नंबर को डालना होगा। यह जानकारी गूगल प्ले की लिस्टिंग से मिली है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होते ही, ऐप की मदद से यूज़र उस फिक्स्डलाइन नंबर से कॉल कर पाएंगे। कॉलिंग स्मार्टफोन के ज़रिए संभव होगी। ऐप में फिक्स्डलाइन कनेक्शन से कॉल इनेबल करने के लिए फिक्स्ड प्रोफाइल होगा।
Advertisement

Google Play की लिस्टिंग में बताया गया कि जियो नेटवर्क के ज़रिए वीडियो और वॉयस कॉल की सुविधा पाने के लिए यूज़र को अपने स्मार्टफोन के लिए अलग सिम की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह इशारा है कि जियोकॉल ऐप के ज़रिए वॉयस कॉलिंग की सुविधा फिक्स्डलाइन कनेक्शन के ज़रिए मिलेगी।
 

जियो गीगाफाइबर के ज़रिए फिक्स्डलाइन सेवा एक्टिव होने पर यूज़र्स नए वॉयस कॉलिंग फीचर का फायदा उठा पाएंगे। बताया गया है कि जियोकॉल ऐप में जियो4जीवॉयस ऐप के सारे मौज़ूदा फीचर बने रहेंगे। इसका मतलब है कि यूज़र्स अपने 2जी, 3जी और 4जी फोन से एचडी वॉयस कॉल कर पाएंगे और वीओएलटीई फीचर का लुत्फ उठा पाएंगे। यह ऐप जियोफाई डिवाइस के ज़रिए वीओएलटीई सपोर्ट के साथ नहीं आने वाले स्मार्टफोन में भी कॉलिंग को एक्टिव कर देता है।
Advertisement

Reliance Jio ने अभी तक फिक्स्डलाइन सेवा के रोलआउट के संबंध में कोई ऐलान नहीं किया है। कुछ Jio GigaFiber सब्सक्राइबर्स ने जानकारी दी है कि उन्हें GigaHub Home Gateway के ज़रिए फिक्स्डलाइन सेवा मिली है।
Advertisement

JioCall ऐप के आ जाने के बाद साफ है कि आने वाले समय में जियो अपनी गीगाफाइबर सेवा के साथ फिक्स्डलाइन सेवा का भी आगाज़ करेगी। ऑप्टिकल फाइबर आधारित कंपनी की ब्रॉडबैंड सेवा को बीते साल जुलाई में ही पेश किया गया था। चुनिंदा क्षेत्रों में अभी इसकी टेस्टिंग ही चल रही है।

अगर आप चाहें तो अपने स्मार्टफोन पर JioCall ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप गूगल प्ले पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसके इनहांस्ड कॉलिंग फीचर का मज़ा लेने के लिए जियो कनेक्शन होना ज़रूरी है।
Advertisement

जियोकॉल ऐप अपडेट के बारे में जानकारी सबसे पहले TelecomTalk ने दी। हालांकि, Gadgets 360 स्वतंत्र रूप से इस घटनाक्रम की पुष्टि कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioCall app, Jio4GVoice app, JioCall, Jio GigaFiber, Reliance Jio, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.