Reliance Jio के वीडियो कॉल असिस्टेंट से उठा पर्दा, जानें क्या है खास

Reliance Jio: India Mobile Congress (IMC) 2019 के पहले ही दिन रिलायंस जियो ने अपने जियो वीडियो कॉल असिस्टेंट से पर्दा उठा दिया था। जानें क्या है इसकी खासियत।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2019 13:39 IST

Reliance Jio: रिलायंस जियो के वीडियो कॉल असिस्टेंट से उठा पर्दा, जानें क्या है खास

Jio Video Call Assistant: इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) के पहले ही दिन जियो ने अपने जियो वीडियो कॉल असिस्टेंट से पर्दा उठा दिया था। Jio का कहना है कि एआई आधारित बॉट को 4जी फोन पर एक्सेस किया जा सकता है, इसके लिए यूज़र को किसी अन्य ऐप्लिकेशन को इंस्टॉल नहीं करना होगा। Reliance Jio का दावा है कि बॉट कस्टर सपोर्ट से जुड़े मामले में नई क्रांति ला सकता है। रिलायंस जियो ने जियो बॉट मैकर टूल से भी पर्दा उठाया है, यह छोटी संस्थानों को खुद के बॉट्स क्रिएट करने में मदद करेगा।

रिलायंस जियो के अनुसार, जियो वीडियो कॉल असिस्टेंट सुनने के लिए एआई का इस्तेमाल करता है और उपयुक्त तरीके से ग्राहकों के सवालों का जवाब देता है। जियो ने बताया कि बॉट सटीक तरीके से यूज़र्स के सवालों का जवाब देता रहे इसलिए ऑटो-लर्निंग फीचर दिया गया है। छोटी कंपनियां बिना किसी कोडिंग और कम से कम प्रयास के भी खुद के एआई आधारित बॉट को Jio Bot Maker टूल की मदद से बना सकते हैं।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Reliance Jio के इन यूज़र्स के लिए अभी सारे कॉल मुफ्त

यह भी पढ़ें- MyJio ऐप में आया नया फीचर, रीचार्ज करने में होगी आसानी

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि जियो वीडियो कॉल असिस्टेंट को Jio ने यूएस बेस्ड Radisys कंपनी के साथ मिलाकर डेवलप किया है। जियो का दावा है कि यह ग्राहकों के कॉल और जियो का दावा है कि इस बॉट की मदद से ग्राहकों को कभी ना खत्म होने वाली कॉल और आईवीआर होल्ड टाइम से छुटकारा मिल जाएगा। यह बॉट उन बिजनेस हाउस के लिए भी फायदेमंद साबित होगा जो बार-बार ग्राहकों के एक ही किस्म के सवाल से परेशान रहते हैं। यह बॉट कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  3. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.