Jio Phone पर आया व्हाट्सऐप, ऐसे करें डाउनलोड

JioPhone के लिए 15 अगस्त को व्हाट्सऐप को रोल आउट किया जाना था। लेकिन WhatsApp को लंबे समय के अंतराल के बाद अब रोल आउट किया जा रहा है। केवल जियो फोन के लिए ही नहीं बल्कि JioPhone 2 के लिए भी WhatsApp को रोल आउट किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 सितंबर 2018 12:07 IST
ख़ास बातें
  • 15 अगस्त को आना था जियो फोन में WhatsApp ऐप
  • एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सिक्योर है WhatsApp ऐप
  • जियो फोन के लिए आया व्हाट्सऐप फीचर
JioPhone यूजर्स बेसब्री से इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं जो इस ऐप का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। काई ओएस पर चलने वाले Reliance Jio के सबसे सस्ते फीचर फोन यानी जियो फोन के लिए 15 अगस्त को व्हाट्सऐप को रोल आउट किया जाना था। लेकिन WhatsApp को लंबे समय के अंतराल के बाद अब रोल आउट किया जा रहा है। सोमवार को WhatsApp ने कहा कि JioPhone और Jio Phone 2 के सभी यूजर्स को 20 सितंबर तक ऐप मिल जाएगा। यूजर्स जियो स्टोर में जाकर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। 5 जुलाई को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की 41वीं सालाना आम बैठक में Jio Phone में WhatsApp और YouTube ऐप दिखाए गए थे। कंपनी ने वादा किया था कि 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर व्हाट्सऐप को जियो फोन के लिए रोल आउट किया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं था।  

एंड्रॉयड और आईफोन वर्जन की तरह JioPhone का व्हाट्सऐप वर्जन भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सिक्योर है। ऐप की मदद से यूजर आवाज को रिकॉर्ड कर अन्य यूजर्स को आसानी से भेज सकते हैं। यूजर ग्रुप चेट कर सकते हैं लेकिन आप सीधे वॉयस या वीडियो कॉल नहीं कर पाएंगे। एंड्रॉयड और आईफोन के लिए आने वाला पेमेंट फीचर भी आपको जियो फोन पर उपलब्ध नहीं होगा। फिलहाल एंड्रॉयड और आईफोन के लिए पेमेंट फीचर अभी बीटा स्टेज में है। Jio Phone में WhatsApp को डाउनलोड करने के लिए जियो स्टोर के मेन्यू बार में जाकर व्हाट्सऐप को खोजें। ऐप को डाउनलोड करने के लिए इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया को अपनाने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका जियो फोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा हो। अगर आपने फोन को अपडेट नहीं किया था तो ऐप डाउनलोड करते समय फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट करने के लिए कहा जाएगा।
Advertisement

भारत में WhatsApp के तकरीबन 200 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर (मंथली) हैं। Jio Phone पर व्हाट्सऐप आने के बाद यह संख्या और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। रिलायंस जियो इंफोकॉम के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि हम सभी जियो फोन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले चेट ऐप्लिकेशन को देने जा रहे हैं। हम Facebook और WhatsApp टीम को धन्यवाद देना चाहेंगे। Google ने पिछले साल दिसंबर में जियो फोन के लिए Google Assistant को रोल आउट किया था। जियो फीचर फोन के लिए स्पेशल गूगल मैप वर्जन और वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप YouTube को भी जारी किया जा चुका है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.