Instagram का TikTok जैसा फीचर है Reels, भारत में टेस्टिंग शुरू

भारत में टिकटॉक बैन हो जाने के बाद ज्यादा टिकटॉकर्स ने Instagram और YouTube का रुख किया है। इस वजह से अब इंस्टाग्राम अपने उन यूज़र्स को वीडियो प्लेटफॉर्म देने की तैयार कर रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 जुलाई 2020 18:46 IST
ख़ास बातें
  • खबरों के अनुसार, भारत में Reels फीचर की टेस्टिंग
  • Reels फीचर बहुत हद तक टिकटॉक जैसा
  • टिकटॉक बैन के बाद से बढ़ी वैकल्पिक ऐप्स की मांग

सबसे पहले Reels फीचर ब्राज़ील में हुआ था लॉन्च

Instagram जल्द ही भारत में TikTok जैसा फीचर लेकर आने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर का नाम होगा 'Reels'। यह नया फीचर सबसे पहले नवंबर में ब्राज़ील में लॉन्च किया गया था और अब खबर है कि कंपनी भारत में इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। जैसा कि सभी जानते हैं, भारत सरकार ने पिछले हफ्ते ही पूरे देश में 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित ऐप TikTok था। टिकटॉक के बैन हो जाने के बाद हर कोई इसका विकल्प लेकर आने की तैयारी कर रहा है, जिसमें अब इंस्टाग्राम का नाम भी जुड़ गया है। कुछ इंस्टाग्राम यूज़र्स का कहना है कि उन्हें अपडेट के जरिए यह Reels फीचर प्राप्त भी हो चुका है। हालांकि, सभी यूज़र्स के लिए इसे रोलआउट करना अभी रहता है।

इस मामले से जुड़े लोगों का हवाला देते हुए Business Insider की रिपोर्ट कहती है कि कुछ लोगों को Instagram का यह नया फीचर Reels अपडेट के जरिए मिलना शुरू हो गया है। TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पहले यह फीचर ब्राज़ील में पेश किया गया था। फिर यह फ्रांस और जर्मनी में आया।
Advertisement

Reels फीचर इंस्टाग्राम में बिल्कुल TikTok की तरह ही काम करेगा, यूज़र्स इसमें अपना 15 सेकेंड का वीडियो बना सकते हैं और उसे एडिट कर सकते हैं। वीडियो बनने के बाद उसे अपलोड किया जा सकता है। यूज़र्स को इस फीचर के तहत अपना वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करने से पहले इफेक्ट्स और म्यूज़िक एड करने का भी विकल्प मिलेगा

इंस्टाग्राम ने सटीक जानकारी दिए बिना Gadgets 360 को ईमेल के जरिए पुष्टि की कि वह Reels का विस्तार अन्य देशों में करने की योजना बना रहे हैं।
Advertisement

भारत में टिकटॉक बैन हो जाने के बाद ज्यादा टिकटॉकर्स ने Instagram और YouTube का रुख किया है। इस वजह से अब इंस्टाग्राम अपने उन यूज़र्स को वीडियो प्लेटफॉर्म देने की तैयार कर रही है। संभावना है कि इंस्टाग्राम का रील्स फीचर इंडियन टिकटॉक ऐप्स को कड़ी टक्कर दे सकता है, जिसमें Chingari, Mitron, और Roposo जैसी ऐप्स शामिल हैं।
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते Facebook ने ऐलान किया था कि वह टिकटॉक प्रेरित वीडियो ऐप Lasso को बंद करने जा रहा है, जो कि नवंबर 2018 में लॉन्च हुआ था। फेसबुक ने यूज़र्स को नोटिफिकेशन के जरिए यह जानकारी दी। यह ऐप अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, पेरू और अमेरिका जैसे देशों में उपलब्ध था, न कि भारत में।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Instagram Reels, Reels, Instagram, TikTok, TikTok ban
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.