Instagram में आया 'Blend' फीचर, अब दोस्तों के साथ मिलकर देख सकेंगे Reels, ऐसे करें यूज

इस Blend फीचर को Instagram की डायरेक्ट मैसेजेस (DM) विंडो के अंदर ही एक्सेस किया जा सकता है। यानी यूजर अब किसी दोस्त या ग्रुप चैट के साथ मिलकर एक कस्टम Reels फीड बना सकते हैं, जो हर दिन अपडेट होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 16:29 IST
ख़ास बातें
  • इस फीचर को DM विंडो के अंदर ही एक्सेस किया जा सकता है
  • यूजर अब किसी दोस्त या ग्रुप चैट के साथ मिलकर कस्टम Reels फीड बना सकते हैं
  • Meta ने कहा कि फीचर यूजर्स को कम्फर्ट जोन से बाहर निकालने में मदद करेगा
Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है जिसका नाम Blend है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपने दोस्तों के साथ एक शेयर किया गया Reels फीड बना सकेंगे, जो दोनों के इंटरेस्ट और वॉच हिस्ट्री के हिसाब से कंटेंट दिखाएगा। Meta की ओर से यह फीचर धीरे-धीरे दुनियाभर में रोलआउट किया जा रहा है और भारत में भी इसे शुरू कर दिया गया है।

Instagram के मुताबिक, इस Blend फीचर को Instagram की डायरेक्ट मैसेजेस (DM) विंडो के अंदर ही एक्सेस किया जा सकता है। यानी यूजर अब किसी दोस्त या ग्रुप चैट के साथ मिलकर एक कस्टम Reels फीड बना सकते हैं, जो हर दिन अपडेट होती है। इसका मकसद यूजर्स को एक साथ Reels देखने और उस पर रिएक्ट करने का एक नया और पर्सनल तरीका देना है।

Instagram Blend इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ऐप को अपडेट करना होगा। फिर DMs में जाकर किसी एक दोस्त या ग्रुप चैट को ओपन करें। वहां अब एक नया “Blend” आइकन (दो इमोजी एक-दूसरे को गले लगा रहे होते हैं) दिखाई देगा। उस पर टैप करके इनविटेशन भेजा जा सकता है। जब दूसरा यूजर इसे एक्सेप्ट करता है, तब दोनों के लिए एक शेयर फीड बन जाती है, जिसमें वो Reels देख सकते हैं, उस पर रिएक्ट कर सकते हैं और मैसेज में शेयर भी कर सकते हैं।

Instagram का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को उनके कम्फर्ट जोन से बाहर निकालने में मदद करेगा, क्योंकि इस फीड में दोनों यूजर्स की पसंद का कंटेंट मिक्स होता है। Reels पर दिए गए इमोजी रिएक्शन और मैसेज भी उसी चैट में दिखाई देंगे, जिससे बातचीत और इंटरैक्शन का लेवल और बढ़ जाएगा।
Advertisement

यह Blend फीचर अभी सिर्फ Reels के लिए है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में Instagram इसे अन्य कंटेंट फॉर्मेट्स में भी ला सकता है। फिलहाल यह फीचर iOS और Android दोनों पर उपलब्ध है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram Blend
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.