व्हाट्सऐप के एक अकाउंट को साथ में दो स्मार्टफोन पर ऐसे करें इस्तेमाल

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 मार्च 2017 17:28 IST
व्हाट्सऐप आज दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। और इस ऐप को बनाने वाले लगातार ऐप में नए फ़ीचर जारी कर रहे  हैं। लेकिन इसकी एक सबसे बड़ी कमी कहें या ख़ासियत, व्हाट्सऐप को एक बार में एक फोन नंबर के साथ एक ही फोन पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। व्हाट्सऐप के कई सारे सिक्योरिटी फ़ीचर (ख़ासतौर पर हाल ही में टू-स्टेप वेरिफिकेशन आने के बाद) के चलते एक अकाउंट को अलग-अलग दो फोन में चलाना  आसान नहीं है। क्योंकि व्हाट्सऐप आपके फोन पर एक एक्टिव फोन नंबर होने पर ही अकाउंट को वेरिफाई करता है और अगर आपके पास नंबर नहीं है तो यह आपको री-वेरिफाई करने को कहता है।

एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट आमतौर पर दो फोन में एक साथ काम नहीं करता। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप एक एक्टिव व्हाट्सऐप अकाउंट को बेहद आसानी से दूसरे मोबाइल डिवाइस पर चला सकते हैं। हालांकि, दूसरे फोन में व्हाट्सऐप का यूज़र इंटरफेस आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल तो किया ही जा सकता है। इसके लिए आपको दूसरे फोन में सिर्फ एक इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी। किसी सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी।
Advertisement

1. सबसे पहले आप जिस दूसरे फोन में अपने व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उसमें वेब ब्राउज़र क्रोम खोलें। इसके बाद web.whatsapp.com पर जाएं।

2. मोबाइल ब्राउज़र में अब आप ऑटोमेटिकली व्हाट्सऐप के होम पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। ब्राउज़र में दांयीं तरफ सबसे ऊपर दिख रहे तीन डॉट मेन्यू में से "Request desktop site" का विकल्प चुनें। और इसके बाद क्यूआर कोड डिस्प्ले होने के साथ ही व्हाट्सऐप वेब का वेब पेज खुल जाएगा।
Advertisement

3. अब जिस फोन में आपने पहले से व्हाट्सऐप इंस्टॉल किया है, उसे खोलकर सेटिंग में जाएं। फिर  "WhatsApp Web" चुनें। (ध्यान रखें कि अगर आप पहले किसी अन्य ब्राउज़र पर व्हाट्सऐप वेब इस्तेमाल कर रहे हैं तो आगे बढ़ने से पहले आपको लॉगआउट करना होगा।) इसके बाद क्यूआर स्कैनर खुलकर सामने आ जाएगा।
Advertisement

4.अब दूसरे फोन पर दिख रहे क्यूआरकोड को अपने पहले फोन (जिसमें व्हाट्सऐप इंस्टॉल और एक्टिव है) से स्कैन करें। इसके बाद अपनेआप दूसरे फोन में व्हाट्सऐपवेब पर व्हाट्सऐप अकाउंट लॉगइन हो जाएगा।  इसके बाद आप एक साथ दो फोन पर व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
लेकिन, गौर करने वाली बात है कि आप इस तरीके को अपनाकर सिर्फ एक अतिरिक्त डिवाइस (व्हाट्सऐप इंस्टॉल वाले प्राइमरी फोन को छोड़कर) में ही व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। और किसी दूसरे डिवाइस में व्हाट्सऐप चलाने के लिए आपको एक से लॉगआउट करना होगा। यानी किसी तीसरे डिवाइस पर एक ही नंबर से एक्टिव व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा।
Advertisement

एक और बात ध्यान देने वाली है कि व्हाट्सऐप वेब, व्हाट्सऐप के इंस्टॉल ऐप का एक फुल-फ़ीचर रिप्लेसमेंट नहीं है। इसलिए आपको इसमें आपको कई सारे व्हाट्सऐप फ़ीचर नहीं मिलेंगे। दूसरे डिवाइस पर व्हाट्सऐप वेब के इस्तेमाल के दौरान आपको नोटिफिकेशन नहीं मिलेंगी। और जैसा कि हमने पहले बताया कि ना ही इसका इंटरफेस मोबाइल के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ है। लेकिन आसान इस्तेमाल और फुल व्यू के लिए आप मोबाइल को लैंडस्केप पर स्विच कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Whatsapp account, Whatsapp web, app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  5. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  6. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  7. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  8. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  9. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  10. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.