WhatsApp चैट में कस्टम वॉलपेपर कैसे लगाए, आसान स्टेप्स में जानें

Facebook के स्वामित्व वाली मैसेजिंग कंपनी WhatsApp ने कई नए ब्राइट व डार्क वॉलपेपर भी पेश किए हैं, जिन्हें आप अलग-अलग चैट पर सेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2020 17:30 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट अपडेट का हिस्सा है कस्टम वॉलपेपर
  • हर WhatsApp चैट में अलग कस्टम वॉलपेपर सेट कर सकते हैं आप
  • अब-तक सभी यूज़र्स तक नहीं पहुंचा यह नया फीचर
WhatsApp पर अब-तक सभी चैट पर एक जैसा ही वॉलपेपर देखा जाता था, लेकिन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ व्हाट्सऐप नया बदलाव लेकर आया है। अब यूज़र हर चैट पर अलग वॉलपेपर सेट कर सकते हैं। यही नहीं, Facebook के स्वामित्व वाली मैसेजिंग कंपनी ने कई नए ब्राइट व डार्क वॉलपेपर भी पेश किए हैं, जिन्हें आप अलग-अलग चैट पर सेट कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कैसे Android व iPhone पर आप व्हाट्सऐप की इस नई सुविधा का आनंद ले सकते हैं।
 

WhatsApp: Set a custom wallpaper on iPhone

लेख में आगे बढ़ने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप WhatsApp के लेटेस्ट वर्ज़न पर हो, यदि ऐसा नहीं है तो तुरंत अपने व्हाट्सऐप को लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट कर लें। ऐप अपडेट करने के बाद आप इन स्टेप्स को फॉलो करके iPhone में किसी विशेष चैट में कस्टम वॉलपेपर सेट कर सकते हैंः-

1. सबसे पहले WhatsApp चैट खोले, जिसका वॉलपेपर आप बदलना चाहते हैं और कॉन्टेक्ट नेम पर टैप करके कॉन्टेक्ट इंफो खोले।

2. अब Wallpaper and Sound पर क्लिक करें और New Wallpaper को चुनें।
Advertisement

3. नई स्क्रीन में आप WhatsApp के लेटेस्ट स्टॉक वॉलपेपर्स देख सकते हैं। यह नए ब्राइट और डार्क वॉलपेपर होंगे, जिन्हें आप किसी विशेष चैट के बैकग्राउंटड के रूप में बदल सकते हैं।

4. आप Wallpaper Archive पर क्लिक करके व्हाट्सऐप के पुराने वॉलपेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

5. यदि आपको व्हाट्सऐप के वॉलपेपर कलेक्शन पसंद नहीं आते, तो आप अपने फोन की गैलेरी के कस्टम फोटो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

6. कस्टम वॉलपेपर सेट करने के लिए आप swipe left या right करके वॉलपेपर का प्रीव्यू भी कर सकते हैं। कंफर्म होने के बाद सेट पर क्लिक करें और ब्राइटनेस एडजस्ट करने के बाद आपका वॉलपेपर सेट हो जाएगा।
 
 

WhatsApp: Set a custom wallpaper on Android

1. सबसे पहले WhatsApp चैट खोले, जिसका वॉलपेपर आप बदलना चाहते हैं और फिर तीन डॉट्स पर क्लिक करके Wallpaper को चुनें।
Advertisement

2. अपना पसंदीदा वॉलपेपर चुनने के बाद swipe left या right करके वॉलपेपर का प्रीव्यू करें और फिर Set Wallpaper पर टैप करके वॉलपेपर डिमिंग एडस्ट करें। बस हो गया आपका व्हाट्सऐप वॉलपेपर सेट।

ध्यान रहे कि नए अपडेट में इस फीचर को अभी भी रोलआउट किया जा रहा है, तो हो सकता है कि कुछ लोगों तक अभी तक यह फीचर न पहुंचा हो। लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नहीं, जिन लोगों तक अब-तक यह फीचर नहीं पहुंचा है जल्द ही उनके लिए भी इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, How to, Social, Apps, Android, iOS, iPhone, custodial death
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.