Oppo और Realme स्मार्टफोन पर ऐसे करें किसी नंबर को ब्लॉक या अनब्लॉक

Realme फोन में सेव नंबर को आप सीधे कॉल लॉग में जाकर अनब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको वो नंबर चुनना है जिसे अनब्लॉक करना चाहते हैं और फिर अनब्लॉक पर क्लिक कर दें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2020 19:05 IST
ख़ास बातें
  • Realme और Oppo फोन में मौजूद है बिल्ट-इन ब्लॉकिंग ऑप्शन
  • यहां आपको ब्लॉक के साथ नंबर को अनब्लॉक करने का भी मिलेगा तरीका
  • रियलमी और ओप्पो में नंबर ब्लॉक और अनब्लॉक करने का तरीका एक-जैसा है

Realme और Oppo देते हैं कॉल ब्लॉक या अनब्लॉक का विकल्प

मोबाइल फोन ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है, अब चाहे वो दूर बैठे करीबी को पास लाना हो या फिर बड़ी से बड़ी जानकारी सेकेंड्स में आप-तक पहुंचाना हो। हर चीज़ का हल इस मोबाइल फोन के जरिए आपको मिल जाता है। लेकिन किसी ने सही कहा है जगह अच्छाई है वहा कोई न कोई बुराई या फिर कमी भी जरूरत होती है। मोबाइल फोन की एक ऐसी ही कमी है, जिससे हर दूसरा शख्स परेशान है और वो कमी कोई और नहीं बल्कि वक्त-बेवक्त आने वाली अनचाही कॉल्स हैं। कभी बैंक से आने वाली कॉल्स परेशान करती है, तो कभी टेलीमार्केटिंग की कॉल परेशान करती है। अगर आप भी इस तरह की कॉल्स से परेशान हैं, और इसका समाधान ढूंढ रहे हैं तो हमारा ये लेख आपके लिए ही है।

आपको बता दें, सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने-अपने फोन में ही किसी नंबर को ब्लॉक करने का विकल्प देती हैं। इसके अलावा कॉल को स्पैम करके रिपोर्ट करने का भी सिस्टम एंड्रॉयड फोन में दिया जाता है। हालांकि, सभी फोन में नंबर ब्लॉक करने का तरीका अलग-अलग होता है। पिछले हफ्ते हमने आपको Xiaomi के फोन में नंबर कैसे ब्लॉक और अनब्लॉक करना है, इसकी जानकारी दी थी। आज इस कड़ी में हम आपको दो अन्य स्मार्टफोन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। यह दो फोन हैं Oppo और Realme। गौर करने वाली बात यह है कि यदि आप अपने स्मार्टफोन पर किसी नंबर को ब्लॉक कर देते हैं, तो उस नंबर से आपको दोबारा कभी कोई कॉल व मैसेज नहीं आएगा। ऐसे में किसी भी नंबर को ब्लॉक करने से पहले दो बार जरूर सोच लीजिए। हालांकि, एक बार नंबर ब्लॉक हो जाने के बाद उसे उतनी ही आसानी से अनब्लॉक भी किया जा सकता है। आज हम दोनों ही प्रक्रिया का जिक्र करेंगे।  
Advertisement

तो अब आपको अनचाही कॉल को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने का रास्ता दिखा रहे हैं।
 

Realme फोन में कैसे करें नंबर ब्लॉक

1. सबसे पहले 'फोन ऐप' को ओपन करें।
Advertisement
2. अब कॉल लॉग में से उस नंबर का चुनाव करें, जिन्हें आपको ब्लॉक करना है।
3. अब 'More' (दो डॉट वाले मैन्यू) पर टैप करें और फिर ब्लैकलिस्ट विकल्प को चुनिए।
4. अब आपको नीचे एक पॉप-अप मैसेज आएगा, जहां से आपको ब्लॉक पर क्लिक करना है। अब चुना हुआ नंबर पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है।
Advertisement
 

Realme फोन में कैसे करें नंबर अनब्लॉक


1. सबसे पहले 'फोन ऐप' ओपन करें।
2. अब 'More' (दो डॉट वाले मैन्यू) पर टैप करें और फिर ब्लॉक एंड फिल्टर विकल्प को चुनिए।
Advertisement
3. यहां आपको उस नंबर का चुनाव करना है, जिसे आप अनब्लॉक करना चाहते हैं।
4. अब आप स्क्रीन के ऊपरी दायीं तरफ 'More' (दो डॉट वाले मैन्यू) पर टैप करें और उस नंबर को ब्लॉक लिस्ट से मिटा दें।

अगर आपको अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में से किसी नंबर को अनब्लॉक करना है, तो आप सीधे कॉन्टेक्ट लिस्ट में जाकर उस नंबर को अनब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कॉन्टेक्ट लिस्ट ओपन करके उस नंबर को चुनना है जिसे ब्लॉक करना चाहते हैं। अब दो डॉट वाले मैन्यू पर क्लिक करें और फिर रिमूव फ्रॉम ब्लैकलिस्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
Advertisement
 

Oppo फोन में कैसे करें नंबर ब्लॉक और अनब्लॉक

बिल्कुल रियलमी की तरह Oppo स्मार्टफोन में भी एंड्रॉयड अधारित ColorOS होता है, जो कि किसी नंबर को ब्लॉक करने की एक अलग सेटिंग्स लिस्ट प्रदान करता है। हालांकि, ColorOS 7 सेटिंग्स की वही लिस्ट देता है, जो कि रियलमी यूआई अधारित फोन में मिलती है। इस वजह से ओप्पो फोन में किसी नंबर को ब्लॉक और अनब्लॉक करना का तरीका भी बिल्कुल रियलमी फोन की तरह ही है। जैसे आपको रियलमी फोन में नंबर ब्लॉक और अनब्लॉक किया ठीक वैसे ही आप ओप्पो फोन में भी नंबर को ब्लॉक और अनब्लॉक कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Block number, Unblock number, OPPO, Realme, Android, Google

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  9. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  10. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.