व्हाट्सऐप के नए स्टेटस फ़ीचर को इस्तेमाल करने का तरीका

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 फरवरी 2017 15:58 IST
व्हाट्सऐप ने दुनिया भर के अपने सभी यूज़र के लिए नया स्टेटस फ़ीचर जारी कर दिया है। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज़ फोन यूज़र के लिए यह अब यह फ़ीचर उपलब्ध है। और सभी यूज़र व्हाट्सऐप पर टेक्स्ट मैसेज को स्टेटस की तरह सेट करने की जगह अब वीडियो, तस्वीरें और जिफ़ भी लगा सकते हैं।

लेकिन इस नए व्हाट्सऐप स्टेटस फ़ीचर को इस्तेमाल कैसे करें? दूसरे व्हाट्सऐप फ़ीचर की तरह इस फ़ीचर को भी इस्तेमाल करना आसान है। हम आपको बताएंगे कि चैट्स और कॉल्स टैब के बीच में दिख रहे इस नए व्हाट्सऐप स्टेटस फ़ीचर में क्या कुछ ख़ास है।

व्हाट्सऐप स्टेटस का इस्तेमाल कैसे करें
  1. नया फ़ीचर ऐप में चैट्स और कॉल के बीच में दिखेगा।
  2. सबसे पहले स्टेटस टैब पर टैप करें।
  3. यहां आपको वो सारे स्टेटस दिखेंगे जो आपके कॉन्टेक्ट ने पोस्ट किए हैं।
  4. किसी यूज़र के स्टेटस पर कमेंट करने के लिए स्टेटस पर कमेंट करें। ये कमेंट यूज़र के स्टेटस पर दिखने की जगह रेगुलर चैट में दिखेंगे। शायद व्हाट्सऐप को उम्मीद है कि इस तरह स्टेटस अपडेट से बातचीत में बढ़ोत्तरी होगी।
  5. अपना स्टेटस पोस्ट करने के लिए, आपको स्क्रीन के सबसे ऊपर बने दांये कोने में प्लस साइन के साथ दिख रहे एक गोल आइकन पर क्लिक करना होगा। या फिर 'माय स्टेटस' पर टैप करें।
  6. आपका स्टेटस मैसेज अपने आप 24 घंटे में गायब हो जाएगा। इसके अलावा, अगर आप अपना स्टेटस मैसेज डिलीट करना चाहते हैं तो आपको अपने स्टेटस पर दिख रहे तीन डॉट पर टैप करना होगा। इसके बाद स्टेटस पर देर तक दबाए रखें और डिलीट का विकल्प चुनें।

स्टेटस की प्राइवेसी का रखें ध्यान
Advertisement
नए फ़ीचर के आने के बाद सबसे जरूरी बात है कि व्हाट्सऐप अभी भी फेसबुक से किस तरह अलग है। हालांकि, ऐप ने स्टेटस फ़ीचर जोड़ दिया है लेकिन फिर भी आपके स्टेटस अपडेट लगभग निजी ही रहेंगे। सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग को ध्यान से सेट करें क्योंकि अब नए फ़ीचर आगए हैं।

स्टेटस फ़ीचर में तीन प्राइवेसी विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें मुख्य स्टेटस टैब में सबसे ऊपर दांयें कोने में दिए गए तीन डॉट पर टैप कर एक्सेस किया जा सकता है। ये तीन विकल्प हैं-
Advertisement

शेयर विद कॉन्टेक्टेस: इस विकल्प को सेट करके आप अपने स्टेटस को अपने सभी कॉन्टेक्ट्स के साथ शेयर कर पाएंगे। जिसका मतलब है उन सभी फोन नंबर के साथ जो आपने अपने फोन में सेव किए हैं।

शेयर विद कॉन्टेक्ट्स बट एक्सक्लूड: इसके जरिए यूज़र जिन कॉन्टेक्ट के साथ अपना स्टेटस साझा नहीं करना चाहते, उन्हें रोक सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप चाहते हैं कि आपके सभी कॉन्टेक्ट्स को स्टेटस अपडेट मिले लेकिन कुछ चुनिंदा लोगों को नहीं। अब, आप ऐसा कर सकते हैं। इस फ़ीचर के जरिए आप व्हाट्सऐप को उन कॉन्टेक्ट की जानकारी दे सकते हैं जिनके साथ आप अपना स्टेटस साझा नहीं करना चाहते।
Advertisement

शेयर विद ओनली फ्यू: इस विकल्प को सेलेक्ट करने पर, आपका स्टेटस अपडेट सिर्फ उन लोगों को दिखेगा जिन्हें आपने ख़ासतौर पर शामिल किया है। उदाहरण के लिए, आप अपने कुछ ख़ास दोस्तों को ही अपना स्टेटस दिखाना चाहते हैं तो आप सिर्फ उनका नाम शामिल कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, whatsapp status, whatsapp status feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.