• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • Whatsapp पर किससे करते हैं सबसे ज्यादा बातें, यह तरीका खोलेगा पोल

Whatsapp पर किससे करते हैं सबसे ज्यादा बातें, यह तरीका खोलेगा पोल

क्या आपने कभी यह सोचा कि WhatsApp पर भी एक ऐसा भी तरीका मौजूद है जिससे इस बात का पता लगाया जा सकता है कि आप व्हाट्सऐप पर सबसे अधिक किससे बात करते हैं।

Whatsapp पर किससे करते हैं सबसे ज्यादा बातें, यह तरीका खोलेगा पोल

Whatsapp पर किससे करते हैं सबसे ज्यादा बातें, बताएगा यह तरीका

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर किससे करते हैं सबसे ज्यादा बात अब लगेगा पता
  • कौन है वो शख्स जिससे होती है आपकी सबसे ज्यादा बात, जानें
  • WhatsApp ने हाल ही में अपग्रेड किया मल्टी-शेयर फीचर
विज्ञापन
Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल ज्यादातर सभी लोग करते हैं। लेकिन जो बात आज हम अपने लेख द्वारा आप लोगों को बताने जा रहे हैं, वह शायद हर कोई नहीं जानता होगा। क्या आपने कभी यह सोचा कि WhatsApp पर भी एक ऐसा भी तरीका मौजूद है जिससे इस बात का पता लगाया जा सकता है कि आप व्हाट्सऐप पर सबसे अधिक किससे बात करते हैं। WhatsApp हम सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है तो आइए जानते हैं कि वो तरीका जो इस बात को उजागर करता है कि 'आखिर कौन है वो शख्स' जिससे आप सबसे ज्यादा बात करते हैं।  

यह तरीका हर छोटी से छोटी बात को दर्शाता है। आपने किस कॉन्टैक्ट को कितने टेक्स्ट मैसेज, कितनी तस्वीरें एवं वीडियो आदि चीजों को शेयर किया है। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करेंगे तो आपको उन कॉन्टैक्ट्स के नाम दिखाई देंगे जो डेटा यूसेज के आधार पर रैंक कर रहे होंगे। यहां आप इस बात को आसानी से देख पाएंगे कि आखिर वो कौन सा शख्स है जिससे आप सबसे अधिक मीडिया फाइल शेयर करते या फिर मैसेज करते हैं।
 

एक तरीका जो बताएगा किससे कर रहे हैं सबसे ज्यादा बात

1) सबसे पहले  WhatsApp को ओपन करें।
2) व्हाट्सऐप खोलने के बाद ऊपर दाहिनी तरफ दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें।
3) तीन डॉट पर क्लिक करने के बाद सेटिंग्स में जाएं।
4) सेटिंग्स में आपको Data and Storage Usage विकल्प पर क्लिक करना है।
5) डेटा एंड स्टोरेज यूसेज पर क्लिक करने के बाद Storage Usage पर क्लिक करें।

बता दें कि हाल ही में WhatsApp ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अपने मल्टी-शेयर फीचर को अपग्रेड कर दिया है। फीचर के अपग्रेड होने के बाद अब यदि आप थर्ड पार्टी ऐप्स से किसी टेक्स्ट को दो या उससे अधिक यूजर के साथ शेयर करते हैं तो WhatsApp अब आपको सबसे पहले उसका प्रीव्यू शो करेगा। फिलहाल यह फीचर अभी व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.366 पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Whatsapp, Facebook
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »