मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!

सरकार ने स्मार्टफोन में Aadhaar ऐप को अनिवार्य रूप से प्री-इंस्टॉल करने की योजना को फिलहाल रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 13:16 IST
ख़ास बातें
  • सरकार ने Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल अनिवार्यता का प्लान रद्द किया
  • Apple और Samsung ने सुरक्षा और लागत को लेकर चिंता जताई थी
  • यूजर्स को जरूरत पड़ने पर Aadhaar ऐप खुद डाउनलोड करना होगा

Photo Credit: UIDAI

केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों के लिए Aadhaar ऐप को पहले से मोबाइल में इंस्टॉल करना अनिवार्य बनाने की योजना को फिलहाल रद्द कर दिया है। इस फैसले की पुष्टि UIDAI ने की है। यह प्रस्ताव इस साल की शुरुआत में सामने आया था, जिसका मकसद आधार ऐप की पहुंच बढ़ाना था, लेकिन इंडस्ट्री से मिली प्रतिक्रिया के बाद सरकार ने इसे आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है।

इस प्रस्ताव की समीक्षा Ministry of Electronics and Information Technology ने की और निष्कर्ष निकाला कि स्मार्टफोन में आधार ऐप को प्री-इंस्टॉल करना जरूरी नहीं बनाया जाएगा। इस योजना के तहत भारत में बिकने वाले हर स्मार्टफोन में आधार ऐप पहले से मौजूद होता, जिससे यूजर्स को अलग से डाउनलोड नहीं करना पड़ता।

Advertisement

हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर स्मार्टफोन कंपनियों ने कई तरह की चिंताएं जताई थीं। कंपनियों का कहना था कि अलग-अलग देशों के लिए डिवाइस डिजाइन और सॉफ्टवेयर कॉन्फिगरेशन बदलना पड़ सकता है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ेगी। साथ ही, प्री-इंस्टॉल ऐप को लेकर सिक्योरिटी और ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर असर पड़ने की भी आशंका जताई गई थी।

Samsung और Apple जैसी बड़ी कंपनियों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी। उनका मानना था कि इस तरह के अनिवार्य बदलाव से डिवाइस की सुरक्षा और इंटरनेशनल कम्पैटिबिलिटी प्रभावित हो सकती है।

अब मौजूदा स्थिति में यूजर्स को जरूरत पड़ने पर Aadhaar ऐप खुद डाउनलोड करना होगा और इसे फोन में पहले से इंस्टॉल होना जरूरी नहीं है। UIDAI के मुताबिक, अगर ऐप प्री-इंस्टॉल होता तो लोगों के लिए आधार से जुड़ी सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाती।

Advertisement

जानकारी के लिए बता दें कि आधार एक 12 अंकों की यूनिक पहचान संख्या है, जिसका इस्तेमाल बैंकिंग, मोबाइल कनेक्शन और सरकारी सेवाओं में पहचान सत्यापन के लिए किया जाता है। इसमें व्यक्ति के बायोमेट्रिक डाटा जैसे फिंगरप्रिंट और आइरिस की जानकारी शामिल होती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.