Aarogya Setu IVRS सुविधा लॉन्च, फीचर फोन और लैंडलाइन यूज़र्स को मिलेगा लाभ

नागरिकों द्वारा दिया गया इनपुट आरोग्य सेतु डेटाबेस का हिस्सा बनेगा और और इस जानकारी के आधार पर लोगों को अलर्ट ज़ारी किया जाएगा और अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें अलर्ट भेजा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मई 2020 12:57 IST
ख़ास बातें
  • IVRS सर्विस भी 11 भाषा को करती है सपोर्ट
  • 9 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है 'आरोग्य सेतु ऐप'
  • आईवीआरएस अब फीचर व लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध

देशभर में अभी ज़ारी है कोरोना वायरस का कहर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने फीचर फोन और लैंडलाइन का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों के लिए 'Aarogya Setu Interactive Voice Response System' लॉन्च किया है। यह आरोग्य सेतु ऐप की तरह ही है, जिसे डाउनलोड करने का आग्रह सरकार नागरिकों से कर रही है। इस ऐप की मदद से आप COVID-19 संक्रमण का पता कर सकते हैं और खुद को इस खतरनाक महामारी से दूर कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बयान ज़ारी करते हुए बताया कि Aarogya Setu Interactive Voice Response System (IVRS) एक टोल-फ्री सर्विस है जो कि पूरे देश में उपलब्ध है। इस सर्विस के लिए नागरिकों को एक टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करनी है, वो नंबर है '1921'। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद आपको वापस कॉल आएगा, इस कॉल में आपके स्वास्थ्य से जु़ड़े इनपुट्स लिए जाएंगे।

बयान के मुताबिक के पूछे जाने वाले सवाल आरोग्य सेतु ऐप से जुड़े हुए होंगे और आपके द्वारा दिए जाने वाले जवाब के आधार पर आपको एक SMS भेजा जाएगा, यह एसएमएस आपके हेल्थ स्टेटस की जनकारी देगा और अगर हालत गंभीर हुई तो यह आपको सुधार का अलर्ट भी ज़ारी करेगा।

नागरिकों द्वारा दिया गया इनपुट आरोग्य सेतु डेटाबेस का हिस्सा बनेगा और और इस जानकारी के आधार पर लोगों को अलर्ट ज़ारी किया जाएगा और अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें अलर्ट भेजा जाएगा।

स्वास्थ मंत्रालय ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह अपने-अपने मोबाइल फोन में इस ऐप को डाउनलोड करें और इसकी सहायता से नोबल कोरोना वायरस के खतरे से दूर रहें। देशभर में अब कर इस खतरनाक वायरस ने करीब 1700 लोगों की जान ली है और इससे 50,000 से ज़्यादा लोग संक्रमित हैं।
Advertisement

हालांकि, मंत्रालय ने यह भी दावा किया है कि अब तक 9 करोड़ नागरिकों ने आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप को अपने फोन में डाउनलोड किया है। वहीं, अब जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है, जैसे जो लोग फीचर फोन व लैंडलाइन का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए भी सरकार ने IVRS के जरिए इस सुविधा को पहुंचा दिया है।

 

Advertisement

आरोग्य सेतु ऐप एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए गूगल प्ले स्टोर और आइफोन यूज़र्स के लिए IOS ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। यह ऐप अंग्रेजी के अलावा 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aarogya Setu, Mobile Application, IVRS, Coronavirus, COVID 19

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  3. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.