गूगल का नाउ ऑन टैप फ़ीचर अब पूरा स्क्रीन कर देगा अनुवाद

गूगल का नाउ ऑन टैप फ़ीचर अब पूरा स्क्रीन कर देगा अनुवाद
विज्ञापन
गूगल नाउ ऑन टैप की मदद से अब किसी भी स्क्रीन के टेक्स्ट का अनुवाद संभव है। याद रहे कि नाउ ऑन टैप फ़ीचर को सर्च कंपनी गूगल ने पिछले साल एंड्रॉयड मार्शमैलो के साथ रिलीज किया था। नए फ़ीचर को इस्तेमाल करने लिए आपको होम बटन को दबाने के बाद जैसे ही नाउ ऑन टैब स्क्रीन नज़र आए, ट्रांसलेट दिस स्क्रीन विकल्प को चुन लें।

फिलहाल, यह विकल्प उन्हीं यूज़र के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने अपने फोन के लैंग्वेज को अग्रेंजी, इटालियन, फ्रांसिसी, स्पैनिश, जर्मन, पुर्तगाली या रूसी चुन रखा है। कंटेंट के दूसरे लैंग्वेज में दिखने पर यह फ़ीचर उसे फोन के लिए चुनी गई भाषा में अनुवाद कर देगा।

इससे पहले टेक्स्ट सेलेक्ट करके गूगल नाउ टैप की मदद से अनुवाद करना संभव होता था। नए अपडेट के बाद अब अपने आप पूरा पेज अनुवाद हो जाएगा।

गूगल ने अब क्यूआर कोड स्कैन करने वाले ऐप को भी बेकार कर दिया है। अब आप नाउ ऑन टैप के जरिए बार कोड या वर्गाकार क्यूआर कोड को स्कैन कर पाएंगे। इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले कैमरा ऐप खोलना होगा। इसके बाद कोड पर फोकस करें, फिर होम बटन को दबाकर नाउ ऑन टैप का इस्तेमाल करें।

सर्च कंपनी ने नाउ ऑन टैप में नया डिस्कवर सेक्शन जोड़ा है। इसकी मदद से आप अपने स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट से संबंधित आर्टिकल, वीडियो और अन्य कंटेट आसानी से हासिल कर पाएंगे। ऐसा सिंगल टैप के जरिए ही संभव हो जाएगा।

पिछले महीने भी गूगल ने नाउ ऑन टैप में कई फ़ीचर जोड़े थे। इनमें नीयर बाय विकल्प भी शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Google, Google Translate, Internet, Mobiles, Now on Tap, QR Codes

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  2. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  3. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  4. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  5. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  6. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  7. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  8. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  10. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »