Google का यह ऐप मोबाइल डेटा की खपत करेगा कम

गूगल ने नया ट्राइंगल ऐप लॉन्च किया है जिसका काम मोबाइल डेटा की बर्बादी पर रोक लगाना होगा। इस ऐप की टेस्टिंग फिलहाल फिलिपिंस में चल रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 जून 2017 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Triangle ऐप आपके मौज़ूदा डेटा खपत का अध्ययन करेगा
  • इसके बाद आपके प्लान की डेटा सीमा पर भी गौर करेगा
  • फिर, मोबाइल डेटा की बर्बादी पर रोक लगाने का काम करेगा
गूगल ने नया ट्राइंगल ऐप लॉन्च किया है जिसका काम मोबाइल डेटा की बर्बादी पर रोक लगाना होगा। इस ऐप की टेस्टिंग फिलहाल फिलिपिंस में चल रही है और इसके ज़्यादातर फ़ीचर स्थानीय ग्लोब और स्मार्ट टेलीकॉम यूज़र के लिए काम करते हैं। इस ऐप को उन क्षेत्र के लिए बनाया गया है जहां पर रीचार्ज पैक डेटा सीमा के साथ आते हैं। ऐसे में इन जगहों में डेटा को सोच समझ कर खपत करना बेहद ही ज़रूरी है।

Triangle ऐप आपके मौज़ूदा डेटा खपत का अध्ययन करेगा। इसके बाद आपके प्लान की डेटा सीमा पर भी गौर करेगा। डेटा बैलेंस की जांच करेगा और डेटा सेवर फ़ीचर को इस्तेमाल में लाकर अनवांछित डेटा खपत पर रोक लगाएगा। इन सबके अलावा यूज़र किसी खास ऐप को डेटा इस्तेमाल करने से रोक सकेंगे। वहीं, यूज़र ऐप द्वारा डेटा इस्तेमाल करने की समय सीमा (10-30 मिनट) भी तय कर पाएंगे। इसके बाद ऐप अपने आप ही उस खास ऐप को डेटा इस्तेमाल करने से रोक देगा।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस ऐप की अभी टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस अन्य क्षेत्र के यूज़र के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। फिलिपिंस के लोगों के लिए यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौज़ूद है। अगर आप इस ऐप को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसका APK मिरर डाउनलोड कर सकते हैं।

वैसे, गूगल के एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर डेटा खपत पर नज़र रखने के लिए फ़ीचर पहले से मौज़ूद हैं। वहीं, सैमसंग में आपको डेटा सेवर मोड मिलता है और शाओमी में भी इस किस्म का ही फ़ीचर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  3. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  4. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
  5. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
  7. धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन
  8. OnePlus 15T में मिलेंगे 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा, LUMO इमेजिंग सिस्टम
  9. Redmi 15A 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,300mAh की बैटरी 
  10. सरकार का हर फोन में Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल करने का प्लान! Apple-Samsung जैसे ब्रांड्स ने जताई आपत्ति
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.