Google Play Store से हटाए गए 24 'खतरनाक' ऐप, कहीं आपने तो नहीं किया डाउनलोड...

Shenzhen HAWK नाम की एक चाइनीज़ कंपनी, जो TCL Corporation की सहायक कंपनी भी है, गूगल प्ले सटोर पर 24 ऐप्स चला रही है। इन सभी ऐप्स को 382 मिलियन (38 करोड़ 20 लाख) से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 7 फरवरी 2020 16:16 IST
ख़ास बातें
  • इन 24 ऐप्स 38 करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है
  • खतरनाक सुपर क्लिनर ऐप को 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है
  • इनमें साउंड रिकॉर्डर, फाइल मैनेजर, एंटीवायरस आदि ऐप्स भी शामिल हैं

इन ऐप्स को 38 करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है

Google Play Store ने 24 ऐप्स को हटा दिया है। यह सभी ऐप्स मालवेयर से भरी हुई थी और कथित तौर पर डेटा इक्ट्ठा कर चीन के कुछ सर्वर में भेज रही थी। यह सभी ऐप्स एक ही मुख्य चाइनीज कंपनी से संबंध रखती थी, जो कई डेवलपर्स अकाउंट के जरिए इन ऐप्स को गूगल ऐप मार्केट में चला रही थी। इन ऐप्स पर सबसे पहले  VPN Pro के कर्मचारियों ने गौर किया था। ये सभी ऐप्स यूज़र्स से एंड्रॉयड एंटीवायरस ऐप्स द्वारा मांगे जाने वाली पर्मीशन मांग रही थी।

VPN Pro के एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, Shenzhen HAWK नाम की एक चाइनीज़ कंपनी, जो TCL Corporation की सहायक कंपनी भी है, गूगल प्ले सटोर पर 24 ऐप्स चला रही है। इन सभी ऐप्स को 382 मिलियन (38 करोड़ 20 लाख) से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ये ऐप्स एंड्रॉयड यूज़र्स से कुछ बेहद खतरनाक पर्मीशन मांग रही थी और कुछ ऐप्स में तो मालवेयर आदि भी भरे हुए थे। Sophos का कहना है कि ये ऐप्स फोन में समस्यां के पता लगाने और उन्हें ठीक करने का ढ़ोंग करती थी और उसके बाद यूज़र्स से और समस्याओं का पता लगाने के लिए पैसें मांगती थी। इतना ही नहीं कई बार यूज़र्स को मालवेयर से भरी अन्य ऐप्स को इंस्टॉल करने के विकल्प भी देती थी।
Advertisement

Shenzhen HAWK के द्वारा जारी की गई इन ऐप्स में 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुकी मौसम की जानकारी देने वाली ऐप्स, 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुकी साउंड रिकॉर्डर ऐप, 5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स हासिल कर चुकी फाइल मैनेजर ऐप्स, 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स ले चुकी सुपर क्लिनर ऐप और 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुकी वायरस क्लिनर 2019 ऐप शामिल हैं। आप इन सभी ऐप्स के नाम इस रिपोर्ट के आखिर में देख सकते हैं।

ब्लॉग का कहना है कि Forbes द्वारा मंगलवार को इस खबर की जानकारी गूगल तक पहुंचाई गई थी, जिसके तुरंत बाद गूगल ने प्ले स्टोर से इन सभी ऐप्स को हटा दिया। Shenzhen HAWK की ऐप्स को गूगल द्वारा हटाए जाने के बाद TCL Corporation ने VPN Pro से संपर्क किया और कहा कि कंपनी इस मामले को लेकर गूगल से बातचीत कर रही है। इसके अलावा TCL ने यह भी कहा है कि कंपनी अपनी ऐप्स को लेकर एक सुरक्षा जांच स्थापित कर रही है। बता दें कि Shenzhen HAWK की कई ऐप्स Alcatel और TCL के अन्य फोन में पहले से इस्टॉल आती है।
Advertisement

यदि आपके फोन में भी इनमें से कोई ऐप शामिल है, तो हम आपको इन ऐप्स को फोन से तुरंत हटाने की सलाह देंगे। सभी ऐप्स के नाम इस प्रकार है।
  1. World Zoo
  2. Word Crossy!
  3. Soccer Pinball
  4. Dig it
  5. Laser Break
  6. Word Crush
  7. Music Roam
  8. File Manager
  9. Sound Recorder
  10. Joy Launcher
  11. Turbo Browser
  12. Weather Forecast
  13. Calendar Lite
  14. Candy Selfie Camera
  15. Private Browser
  16. Super Cleaner
  17. Super Battery
  18. Virus Cleaner 2019
  19. Hi Security 2019
  20. Hi VPN, Free VPN
  21. Hi VPN Pro
  22. Net Master
  23. Candy Gallery
  24. Puzzle Box
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , google, Google Play Store, Malware Attack, Malware
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.