Google Photos का नया अवतार, मिले कई नए फीचर्स

Google Photos इंटरफेस में गैर जरूरी समाग्री को हटाते हुए अब केवल तीन टैब ही शामिल की गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 जून 2020 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Google Photos को पिनव्हील आकार में मिला नया लोगो
  • Memories सेक्शन में शामिल होंगे ऑटोमैटिक क्रिएशन
  • ‘For You' सेक्शन को कर दिया गया है रिमूव

Google Photos का लोगो बदला

Google Photos पूरी तरह से रीडिज़ाइन कर दिया गया है, जिसमें सिंपल इंटरफेस, ब्रांड न्यू लोगो, नए मैप व्यू के साथ सर्च टैब में मैमोरी सेक्शन मिला है। गूगल फोटोज़ नए डिज़ाइन के साथ एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के लिए अगले हफ्ते रोलआउट कर दिया जाएगा। ‘For You' टैब जिसमें अभी गूगल के सभी क्रिएशन जैसे मूवीज़, कोलाज और एनिमेशन आदि शामिल हैं, लेकिन इसके बाद इसमें Memories को शामिल कर दिया जाएगा। नए गूगल फोटो ऐप में अब आपको केवल तीन टैब नज़र आएगी, वो हैं- Photos, Search और Library। फोटो सेक्शन में आपको हाल ही की तस्वीरों के साथ-साथ अपनी पुरानी यादें भी दिखेंगी।

Google Photos इंटरफेस में गैर जरूरी समाग्री को हटाते हुए अब केवल तीन टैब ही शामिल की गई है। पहला टैब Photos का है, जिसमें आपको बड़े थंबनेल, ऑटो-प्लेइंग वीडियो और फोटो के बीच में कम व्हाइट स्पेस मिलेगा। Memories भी फोटो टैब का ही हिस्सा है, जिसमें आपकी सालों पुरानी बेस्ट तस्वीरें को हाइलाइट करते हुए आपकी पुरानी यादों को ताज़ा किया जाएगा। ‘For You' को रीमूव कर दिया गया है और इस टैब के सभी कॉन्टेंट क्रिएशन को मैमोरी सेक्शन में शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक क्रिएशन जैसे मूवीज़, कोलाज, एनिमेशन, स्टाइलाइज्ड फोटो आदि शामिल होंगे।

Search टैब को बीच में जगह दी गई है, जो कि लोगों, जगह व चीज़ों का क्विक एक्सेस आपको प्रदान करता है। पहले यह Albums टैब में मौजूद था, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक नया Interactive Map भी दिया गया है, जिसमें आप मैप पर चुनी हुई जगह आधारित फोटो और वीडियो को देख सकते हैं। यह फीचर उनके डिवाइस में काम करेगा जिन्होंने अपने लोकेशन ऑन रखी हो या फिर मैनुअली फोटो के साथ लोकेशन एड की हो। अगर यूज़र नहीं चाहता कि उसकी लोकेशन सेव की जाए, तो लोकेशन हिस्ट्री में जाकर कैमरा लोकेशन परमिशन को स्विच ऑफ कर सकता है।

आखिरी टैब है Library, जिसमें Albums, favorites, trash, archive आदि शामिल हैं।

Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया गूगल फोटोज़ में नया आइकन भी जुड़ा है। पिनव्हील आकार वैसी ही है, लेकिन इस बार यह पिछले लोगो की तुलना में ज्यादा सरल और स्मूथ वर्ज़न है। इस अपडेट को फेज़ मैनर में रोलआउट किया जाएगा, अगर आप अपडेट का इंतज़ार नहीं करना चाहते तो एंड्रॉयड यूज़र इसे APK Mirror के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल का कहना है कि आईफोन और एंड्रॉयड दोनों ही यूज़र्स के लिए यह अपडेट आने वाले हफ्तों में ज़ारी कर दिया जाएगा।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Photos, Google Photos Update, Google, Maps View, Memories
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.