गूगल फोटोज का ये फ़ीचर बचाएगा आपके फोन की स्टोरेज

गूगल फोटोज का ये फ़ीचर बचाएगा आपके फोन की स्टोरेज
विज्ञापन
गूगल ने अपने गूगल फोटोज ऐप के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। गूगल फोटोज ऐप के इस नए फीचर से यूजर अब अपने फोन की स्टोरेज बचा सकेंगे। अपेडट वी1.17 पर मिलने वाला फीचर हालांकि बहुत बड़ा अपडेट नहीं है लेकिन 8 जीबी या 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले हैंडसेट यूजर के काफी काम आ सकता है।

अभी तक, गूगल फोटोज ऐप के साथ कोई तस्वीर एडिट और सेव करने पर यह एक कॉपी तस्वीर की तरह डिवाइस स्टोरेज में सेव हो जाती थी। हालांकि, एक बार तस्वीर एडिट होने के बाद यह ओरिजिनल तस्वीर को रीप्लेस हो जाती है जिससे आप ज्यादा स्टोरेज बचा पाएंगे।

अगर आप सोच रहे हैं कि अगर आप ओरिजिनल तस्वीर को एक्सेस करना चाहें तो कैसे करेंगे? गूगल ने इसका तरीका पहले ही खोज लिया है। एक बार तस्वीर एडिटेड तस्वीर को ओरिजिनल फाइल को रीप्लेस करने के बाद जब आप इसे खोलते हैं और स्क्रीन के सबसे ऊपर दायें कोने में तीन-डॉट वाले विकल्प पर टैप कर 'अनडू एडिट्स' पर जाकर ओरिजिनल तस्वीर देख सकते हैं। इसके साथ ही अब ऐप आपसे 'आपके फोन की स्टोरेज का पता' लगाने की अनुमति भी मांगेगा। गूगल फोटोज ऐप का यह नया अपडेट कुछ समय में सभी यूजर तक पहुंचना शुरू हो जाएगा।

इससे पहले इसी महीने कंपनी ने गूगल फोटोज ऐप में छुट्टियों और इवेंट के दौरान यूजर को एलबम बनाने का विकल्प दिया था। गूगल का कहना है कि गूगल फोटो सर्विस अब यूजर को किसी इवेंट या ट्रिप के दौरान एक नए एलबम का विकल्प सुझाएगी। इसके अलावा यह यूजर द्वारा ली गई 'सबसे बेहतर तस्वीरों' का भी चुनाव करेगी। गूगल फोटोज मैप में यूजर की लोकेशन शामिल करने के अलावा यह भी बताएगी कि किसी यूजर ने कितनी दूरी की यात्रा तय की है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , App Update, Google, Google Photos, Google Photos App Update, Photos
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  2. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  3. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  8. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  9. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »