अब फोटो एडिट होगी बोलकर, भारत में आया Google Photos का स्पेशल AI फीचर, ऐसे करेगा काम

Google Photos में भारत के यूजर्स के लिए AI से फोटो एडिट करने का नया फीचर शुरू हुआ है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Google Photos में आवाज और टेक्स्ट से फोटो एडिटिंग
  • Gemini AI पर आधारित नया “Help me edit” फीचर
  • हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में सपोर्ट

Google Photos में आया Gemini AI पर बेस्ड नया “Help me edit” फीचर

Photo Credit: Google

Google ने भारत में यूजर्स के लिए Google Photos में एक नया AI-पावर्ड एडिटिंग फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर के जरिए अब फोटो एडिट करने के लिए टूल्स में जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि यूजर्स सिर्फ अपनी आवाज या टेक्स्ट में बता सकेंगे कि फोटो में क्या बदलाव चाहिए। Google का कहना है कि इस अपडेट का मकसद फोटो एडिटिंग को और आसान, तेज और ज्यादा नैचुरल बनाना है।

Google के मुताबिक, यह नया फीचर Gemini AI की एडवांस कैपेबेलिटीज पर बेस्ड है। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर को किसी फोटो को खोलकर “Help me edit” ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कमांड दे सकता है, जैसे फोटो से किसी चीज को हटाना, चेहरे में बदलाव करना या किसी खास स्टाइल में इमेज को ट्रांसफॉर्म करना।

Advertisement

नए फीचर के तहत यूजर्स अब Google Photos से यह भी कह सकते हैं कि किसी "दोस्त के सनग्लासेस हटा दिए जाएं, आंखें खुली दिखाई जाएं या चेहरे पर स्माइल जोड़ दी जाए।" कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर की प्राइवेट फेस ग्रुप्स की मदद से काम करता है, जिससे एडिटिंग ज्यादा एक्यूरेट और पर्सनलाइज्ड बनती है। Google ने यह भी साफ किया है कि इस प्रोसेस में यूजर की प्राइवेसी का ध्यान रखा गया है।

इसके अलावा, Google Photos के एडिटर में “Nano Banana” नाम का टूल भी जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर्स सिर्फ एक लाइन में यह बता सकते हैं कि वे फोटो को किस तरह का नया लुक देना चाहते हैं। AI कुछ ही सेकंड में इमेज को उस स्टाइल में बदल देता है। Google का दावा है कि यह फीचर क्रिएटिव एडिटिंग को पहले से ज्यादा आसान बना देगा।

AI-जनरेटेड कंटेंट को लेकर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए Google ने एक और अहम कदम उठाया है। अब Google Photos में C2PA Content Credentials का सपोर्ट जोड़ा जा रहा है, जिससे एडिट की गई इमेज पर एक डिजिटल लेबल जुड़ जाएगा। इस लेबल से यह पता चल सकेगा कि फोटो कहां से आई है और उसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं।

Advertisement

यह नया AI एडिटिंग फीचर भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, मराठी, तेलुगु, बंगाली और गुजराती भाषाओं में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह फीचर उन Android डिवाइसेज पर काम करेगा, जिनमें कम से कम 4GB RAM और Android 8.0 या उससे नया वर्जन मौजूद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  2. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  3. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  4. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  5. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  6. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  7. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  8. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  9. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  10. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.