Google Pay पर भी दुकानदारों को मिलेगा पेमेंट्स के लिए Paytm जैसा साउंड अलर्ट

गूगल पे के डिवाइस में इन-बिल्ट स्पीकर और एक LCD डिस्प्ले है। यह विभिन्न भाषाओं को सपोर्ट करता है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 21:55 IST
ख़ास बातें
  • यह डिवाइस चुनिंदा मर्चेंट्स को मुफ्त दिया जा रहा है
  • गूगल पे के साउंडबॉक्स के सामने के हिस्से पर एक QR कोड है
  • कस्टमर्स इस QR कोड को स्कैन कर UPI के जरिए पेमेंट्स कर सकेंगे

पेमेंट होने के बाद साउंडबॉक्स से पेमेंट की रकम की जानकारी मिलेगी

ऑनलाइन सर्च से जुड़ी Google ने भारत में अपने Google Pay ऐप पर पेमेंट्स के लिए मर्चेंट्स को साउंडबॉक्स के जरिए जानकारी देने की सुविधा शुरू की है। यह Paytm और PhonePe पर मर्चेंट्स को मिलने वाले पेमेंट्स के साउंड अलर्ट के समान है। गूगल पे के डिवाइस में इन-बिल्ट स्पीकर और एक LCD डिस्प्ले है। यह विभिन्न भाषाओं को सपोर्ट करता है। 

यह डिवाइस चुनिंदा मर्चेंट्स को बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पहले Paytm, PhonePe और BharatPe के जरिए पेमेंट्स प्राप्त करने वाले मर्चेंट्स को साउंडबॉक्स के जरिए पेमेंट प्राप्त होने की जानकारी मिलती है। TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल पे अपना साउंडबॉक्स लाया है। इसे नई दिल्ली सहित उत्तर भारत में चुनिंदा मर्चेंट्स को दिया जा रहा है। गूगल पे के साउंडबॉक्स के सामने के हिस्से पर एक QR कोड है जो मर्चेंट के बैंक के पास रजिस्टर्ड फोन नंबर से लिंक्ड होगा। कस्टमर्स इस QR कोड को स्कैन कर UPI के जरिए पेमेंट्स कर सकेंगे। पेमेंट होने के बाद साउंडबॉक्स से पेमेंट की रकम की जानकारी मिलेगी। 

गूगल पे ने डिजिटल पेमेंट्स को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए फ्रॉड पकड़ने की नई तकनीकें शुरू की हैं। इससे यूजर्स को उनके एकाउंट में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में कई स्तर की चेतावनियों से सतर्क किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि वह फ्रॉड वाली ट्रांजैक्शंस को पकड़ने के लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर रही है। 

Google ने बताया था कि उसने अपने UPI-बेस्ड पेमेंट ऐप के लिए नए सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े हैं। कंपनी ने कहा कि ऐप लाखों यूजर्स के ट्रांजैक्शन के पैटर्न का विश्लेषण करने के लिए एडवांस्ड तरीकों का इस्तेमाल करेगा और फ्रॉड वाली गतिविधियों या पेमेंट की संदिग्ध रिक्वेस्ट्स के बारे में यूजर्स को सतर्क किया जाएगा। यूजर्स को उनकी चुनी गई भाषा में चेतावनी दी जाएगी। कुछ मामलों में यूजर्स का ध्यान खींचने के लिए ऐप पर वाइब्रेशन का भी इस्तेमाल होगा। इसके अलावा Google Pay ने एक नया फीचर शुरू किया है जिससे यूजर्स आसानी से अपनी ट्रांजैक्शंस का रिकॉर्ड देख सकेंगे। कंपनी ने एंड्रॉयड पर अपने Files ऐप के लिए भी अपग्रेड किए हैं। यूजर्स को गूगल ऐप से डिजिलॉकर पर ऑथेंटिक डिजिटल डॉक्युमेंट्स का आसानी से एक्सेस मिल सकेगा। इस ऐप में स्टोर किए गए दस्तावेज डिवाइस पर सुरक्षित होंगे और उन्हें डिजिलॉकर से एक यूनीक लॉक स्क्रीन ऑथेंटिकेशन के इस्तेमाल से ही एक्सेस किया जा सकेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.