ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स

Google Maps इस्तेमाल करते वक्त म्यूजिक रुक जाता है? जानिए इसे कैसे बंद या कंट्रोल करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मार्च 2026 11:13 IST
ख़ास बातें
  • Google Maps में नेविगेशन वॉयस आने पर म्यूजिक रुक सकता है
  • Voice level सेटिंग से म्यूजिक इंटरप्शन को कंट्रोल किया जा सकता
  • Play voice over Bluetooth ऑफ करने से आवाज पूरी तरह से बंद हो जाएगी

Google Maps नेविगेशन के दौरान म्यूजिक इंटरप्शन की सेटिंग कैसे बदलें

Photo Credit: Google

अगर आप Google Maps का इस्तेमाल करते हुए कार में म्यूजिक सुनते हैं, तो आपने नोटिस किया होगा कि जैसे ही नेविगेशन वॉयस आती है, म्यूजिक बीच में रुक जाता है या बहुत कम हो जाता है। यह फीचर दरअसल ड्राइविंग के दौरान डायरेक्शन साफ सुनाने के लिए बनाया गया है, लेकिन कई यूजर्स को यह इंटरप्शन परेशान करता है। अच्छी बात यह है कि आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं।

नीचे हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बता रहे हैं कि कैसे आप Google Maps में इस सेटिंग को बदल सकते हैं:

  • सबसे पहले अपने फोन में Google Maps ऐप खोलें
  • ऊपर दाईं तरफ प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
  • अब “Settings” में जाएं
  • यहां “Navigation settings” ऑप्शन पर टैप करें
  • नीचे स्क्रॉल करने पर आपको "Play voice over Bluetooth" और "Guidance volume" जैसे ऑप्शन दिखेंगे
  • यहां "Guidance volume" को "Softer" या "Normal" पर सेट कर सकते हैं, अगर हल्की आवाज चाहिए
  • अगर म्यूजिक पूरी तरह बंद हो रहा है, तो "Play voice over Bluetooth" को ऑफ कर दें।

किन बातों का रखें ध्यान
कई बार यह सेटिंग आपके फोन के Bluetooth या कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम पर भी निर्भर करती है। अगर वहां “Audio Focus” या “Navigation Ducking” जैसे ऑप्शन ऑन हैं, तो म्यूजिक अपने आप कम हो सकता है। ऐसे में कार सिस्टम की सेटिंग भी एक बार जरूर चेक करें।

कुल मिलाकर, Google Maps का यह फीचर सेफ्टी के लिए उपयोगी है, लेकिन अगर आपको यह ज्यादा इंटरप्टिंग लगता है, तो ऊपर बताए गए स्टेप्स से आप इसे आसानी से अपने हिसाब से मैनेज कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.