गूगल मैप्स आईओएस ऐप पर आया मल्टीपल डेस्टिनेशन फ़ीचर

गूगल मैप्स आईओएस ऐप पर आया मल्टीपल डेस्टिनेशन फ़ीचर
विज्ञापन
हाल ही में गूगल मैप्स में अपडेट के जरिए डिजाइन में बदलाव के साथ ही ऐप का रंगरूप बदला था। इसके साथ ही गूगल मैप्स में एक नया 'एरिया ऑफ इंट्रेस्ट' फीचर भी दिया गया है। अब गूगल ने आईओएस यूज़र के लिए मल्टीपल डेस्टिनेशन के लिए नेविगेशन वाला फीचर जारी कर दिया है। पिछले महीने इस फीचर को एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी किया गया था और अब यह आईओएस के लिए भी उपलब्ध है।

गूगल मैप्स के लेटेस्ट वर्जन 4.21.0 के साथ यूज़र अब अपने रास्ते पर एक से ज्यादा डेस्टिनेशन जोड़ सकते हैं।  गूगल इन्हें ए, बी पॉइंट देते हुए विभाजित कर देगा। यह फीचर तब बहुत काम आता है जब आप किसी ऐसे रास्ते पर जा रहे हों जहां मल्टीपल स्टॉप हों। ऐप में यूज़र को अपने सफर के दौरान जिन-जिन जगहों पर रुकना है, उनके नाम डालने होंगे। इसके बाद ऐप इन सब जगहों को शामिल करते हुए एक रूट का सुझाव देगा और नेविगेशन शुरू हो जाएगा।

यह फीचर एंड्रॉयड यूज़र के लिए पहले ही उपलब्ध है। इस फीचर को एक सर्वर साइड स्विच के जरिए एक्टिवेट किया गया था और यह खास तौर पर मैप्स ऐप के लिए एक अपडेट नहीं है। एंड्रॉयड यूज़र को मैप्स ऐप को 9.31 वर्ज़न में अपडेट करना होगा लेकिन ओटीए अपडेट के बाद भी कोई गारंटी नहीं है कि अपडेट के बाद भी मल्टीपल डेस्टिनेशन फीचर काम करेगा ही।

इसके लिए आपको डेस्कटॉप पर मैप्स के लिए सर्च करने के बाद उस यूआरएल को अपने मोबाइल पर भेजना होगा। ऐसा ईमेल, चैट ऐप या फिर किसी अन्य तरीके के जरिए करना संभवा होगा। मोबाइल पर लिंक को रिसीव करने के बाद उसे गूगल मैप्स के जरिए खोलें। ऐप अब मल्टीपल डेस्टिनेशन रूट नेविगेशन को खोलेगा। हमने इस तरीके को आजमाया है और यह काम करता है।

जब तक यह नया फ़ीचर आपके मोबाइल ऐप पर नहीं आता है, तब तक आप डेस्कटॉप की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको डेस्कटॉप पर मैप्स के लिए सर्च करने के बाद उस यूआरएल को अपने मोबाइल पर भेजना होगा। ऐसा ईमेल, चैट ऐप या फिर किसी अन्य तरीके के जरिए करना संभवा होगा। मोबाइल पर लिंक को रिसीव करने के बाद उसे गूगल मैप्स के जरिए खोलें। ऐप अब मल्टीपल डेस्टिनेशन रूट नेविगेशन को खोलेगा। हमने इस तरीके को आजमाया है और यह काम करता है।

हाल ही में गूगल मैप्स के लुक को बदलाव के साथ पहले से स्पष्ट बनाया गया है। गूगल मैप्स में रोड की आउटलाइन को खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा फ्रीवे, पार्क, अस्पताल और एरिया ऑफ इंट्रेस्ट के लिए अलग-अलग रंग चुने गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Maps, Google Maps for iOS, Google Maps Update

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »