गूगल मैप्स का बदला रंगरूप, इस्तेमाल करना हुआ आसान

गूगल मैप्स का बदला रंगरूप, इस्तेमाल करना हुआ आसान
विज्ञापन
सर्च इंजन गूगल ने यूज़र की रुचि के हिसाब से डिजाइन बनाने के लिए अपने गूगल मैप्स को अपडेट किया है। नए बदलाव के साथ गूगल मैप्स अब पहले से ज्यादा स्पष्ट है और बैलेंस कलर स्कीम ने गूगल मैप्स को पहले से ज्यादा आसान बना दिया है। गूगल ने मैप्स में एक नया फीचर 'एरियाज़ ऑफ इंट्रेस्ट' भी शामिल किया है जो ज्यादा एक्टिविटी वाली जगह को हाइलाइट करेगा।

ये एरिया ऑफ इंट्रेस्ट मैप की सबसे ज्यादा व्यस्त जगहें होंगी जिन्हें औरेंज कलर से दिखाया जाएगा और यूज़र उन्हें ज़ूम कर सकेंगे। इसके अलावा यूज़र चाहें तो रूक कर इस जगह के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं। फिलहाल दुनिया भर के गूगल मैप्स यूज़र के लिए आईओएसड, एंड्रॉयड व डेस्कटॉप पर यह अपडेट जारी किया जा रहा है।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''इस अपडेट के तहत, हमने उन चीजों (जैसे रोड आउटलाइन) को पूरी तरह से खत्म कर दिया है जिनकी जरूरत नहीं होती। इसी वजह से अब मैप्स पहल से ज्यादा स्पष्ट हो गया है और ट्रैफिक व ट्रांजिट जैसी जानकारी एक्सेस करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। इसके अलावा हमने गलियों के नामों, इंट्रेस्ट पॉइंट, ट्रांजिट स्टेशन की टाइपिंग भी सुधारी है। ''
 

इस अपडेट के साथ ही गूगल मैप्स में एक नई कलर स्कीम भी दी गई है। अब अलग-अलग रंग अलग-अलग चीजों को निरूपित करेंगे जैसे पार्क हरें रंग में, सफेद झरने ब्लू कलर में दिखेंगे। इसी तरह, हाइवे, अस्पताल, स्कूल और खुले मैदानों के लिए भी अलग-अलग रंग दिए गए हैं।

हाल ही में गूगल मैप्स के एंड्रॉयड ऐप में आपके रास्ते में पड़ने वाले मल्टीपल डेस्टिनेशन का फीचर शामिल हुआ था। पहले मैप्स मोबाइल ऐप में किसी ट्रिप के दौरान गैस स्टेशन, रेस्टोरेंट, कैफे और शॉपिंग मार्ट्स जैसे जगहों की जानकारी देने वाले फ़ीचर को जोड़ा गया था। अब तक ऐप यूज़र को एक ही ट्रिप में मल्टीपल डेस्टिनेशन के लिए नेविगेशन नहीं देता था, जबकि डेस्कटॉप पर गूगल मैप्स में यह फ़ीचर पहले से मौजूद है। मैप्स का मल्टीपल डेस्टिनेशन फ़ीचर एंड्रॉयड ऐप पर भी डेस्कटॉप जैसा ही काम करता है। ऐप में यूज़र को अपने सफर के दौरान जिन-जिन जगहों पर रुकना है, उनके नाम डालने होंगे। इसके बाद ऐप इन सब जगहों को शामिल करते हुए एक रूट का सुझाव देगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google, Google Maps, Google Maps Update, Social
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »