गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप पर मल्टीपल डेस्टिनेशन फ़ीचर आया

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 30 जून 2016 11:49 IST
अप्रैल महीने में ही ख़बर आई थी कि गूगल मैप्स के एंड्रॉयड ऐप में कई डेस्टिनेशन के लिए नेविगेशन वाला फ़ीचर जोड़ा जाएगा। अब इस फ़ीचर को एंड्रॉयड यूज़र के लिए आधिकारिक तौर पर रोल आउट कर दिया गया है।

इस फ़ीचर का फ़ायदा उठाने के लिए यूज़र को गूगल एंड्रॉयड ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न को डाउनलोड करना होगा। एंड्रॉयड पुलिस ने बताया है कि इस फ़ीचर को सर्वर-साइड स्विच के जरिए एक्टिवेट किया जा रहा है, ना कि मैप्स ऐप के अपडेट जारी करके। हम इस फ़ीचर के जल्द ही सभी यूज़र के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद कर सकते हैं।

इस फ़ीचर का फायदा उठाने के लिए यूज़र को अपने मोबाइल पर मैप्स ऐप इंस्टॉल करना होगा। अगर मैप्स ऐप पहले से इंस्टॉल है तो उसे 9.31 वर्ज़न में अपडेट करना होगा। गौर करने वाली बात है कि इस वर्ज़न को गूगल प्ले पर उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि अपडेट के बाद भी कई जगहों पर नेविगेशन वाला फ़ीचर ना काम करे।

इससे पहले मैप्स मोबाइल ऐप में किसी ट्रिप के दौरान गैस स्टेशन, रेस्टोरेंट, कैफे और शॉपिंग मार्ट्स जैसे जगहों की जानकारी देने वाले फ़ीचर को जोड़ा गया था। अब तक ऐप यूज़र को एक ही ट्रिप में मल्टीपल डेस्टिनेशन के लिए नेविगेशन नहीं देता था, जबकि डेस्कटॉप पर गूगल मैप्स में यह फ़ीचर पहले से मौजूद है। मैप्स का मल्टीपल डेस्टिनेशन फ़ीचर एंड्रॉयड ऐप पर भी डेस्कटॉप जैसा ही काम करता है। ऐप में यूज़र को अपने सफर के दौरान जिन-जिन जगहों पर रुकना है, उनके नाम डालने होंगे। इसके बाद ऐप इन सब जगहों को शामिल करते हुए एक रूट का सुझाव देगा।
Advertisement

जब तक यह नया फ़ीचर आपके मोबाइल ऐप पर नहीं आता है, तब तक आपडेस्कटॉप की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको डेस्कटॉप पर मैप्स के लिए सर्च करने के बाद उस यूआरएल को अपने मोबाइल पर भेजना होगा। ऐसा ईमेल, चैट ऐप या फिर किसी अन्य तरीके के जरिए करना संभवा होगा। मोबाइल पर लिंक को रिसीव करने के बाद उसे गूगल मैप्स के जरिए खोलें। ऐप अब मल्टीपल डेस्टिनेशन रूट नेविगेशन को खोलेगा। हमने इस तरीके को आजमाया है और यह काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Google, Google Maps, iOS, Maps, Traffic Alerts
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.