गूगल मैप्स में जगहों के नाम सुझाना हुआ और आसान

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 जुलाई 2016 10:16 IST
गूगल ने एंड्रॉयड व आईओएस डिवाइस पर गूगल मैप्स ऐप में नया फीचर शामिल किया है। इस नए फीचर से अब यूज़र को गूगल मैप्स या गूगल सर्च रिजल्ट के जरिए जगहों को जोड़ना या एडिट का सुझाव देना आसान होगा। इस फीचर को फुलहाल दुनियाभर में नए अपडेट के जरिए जारी किया जा रहा है। इस फीचर का उद्देश्य दुनिया भर में बिजनेस और लैंडमार्क के बारे में सूचना इकट्ठा करना है जिससे यूज़र को अपडेटेड जानकारी मिल सके।

अब, गूगल सर्च रिजल्ट में एक लोकेशन के बारे में एक नोलेज़ ग्राफ देखा जा सकता है जबकि गूगल मैप्स में लोकेशन कार्ड में 'सजेस्ट एन एडिट' नाम से फीचर दिया गया है। अगर आप मैप्स में पिन करते हैं तो आपको 'एड ए मिसिंग प्लेस' का विकल्प मिलेगा।

इन सबके अलावा, दिग्गज़ सर्च इंजन गूगल जगहों के बारे में गहन जानकारी भी मुहैया कराना चाहता है। इसके लिए गूगल एंड्रॉयड गूगल मैप्स के जरिए यूज़र को किसी लोकेशन के बारे में अधिक जानकारी साझा करने की अनुमति देता है। उदारहरण के लिए, अब आप किसी जगह की खासियत जैसे वहां के माहौल, खाना और सर्विस के बारे में बता सकते हैं।
 

लेकिन, गूगल पर साझा की जाने वाली लोकेशन की जानकारी का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसीलिए गूगल ने सजेस्ट एडिट के लिए मैप्स या सर्च पर उनके दिखने से पहले क्राउड वेरिफिकेशन का फैसला किया है।

अगर किसी जगह के बारे में 'सजेस्टेड एडिट्स' पेंडिंग है तो यूज़र को इसकी नोटिफिकेशन मिल जाएगी और उन्हें वेरिफाई करने से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। एक बार 'सजेस्टेड एडिट' के वेरिफाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यहह गूगल मैप्स पर दिखना शुरू हो जाएगा। यूज़र गूगल एंड्रॉयड मैप्स के साथ-साथ एंड्रॉयड पर मोबाइल सर्च या आईओएस डिवाइस के जरिए भी जानकारी वेरिफाई  कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  5. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  6. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  7. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  8. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  9. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  10. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.