Google Duo एंड्रॉयड ऐप पर ग्रुप वीडियो कॉल में जुड़ सकेंगे 32 यूज़र्सः रिपोर्ट

Google Duo के ग्रुप वीडियो कॉल में 32 सदस्य जोड़ने वाले फीचर को सर्वर साइड के जरिए फेज़ मैनर में रोलआउट किया जा रहा है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 8 जुलाई 2020 16:44 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहले Google Duo ग्रुप वीडियो कॉल में जुड़ सकते थे चार सदस्य
  • मार्च में 8 से बढ़ाकर 12 की गई थी सदस्यों की संख्या
  • ZOOM को टक्कर देना है गूगल डुओ का मकसद

Google Duo वेब पर पहले से 32 सदस्य जुड़ सकते हैं ग्रुप वीडियो कॉल में

Google Duo ने पिछले महीने अपने वेब वर्ज़न में ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या में विस्तार किया था। वेब के बाद अब डुओ के एंड्रॉयड मोबाइल वर्ज़न में भी इस फीचर को पेश कर दिया गया है, जिसके बाद अब आप गूगल डुओ ऐप में 12 नहीं, बल्कि 32 लोगों को एक साथ अपनी ग्रुप वीडियो कॉल का हिस्सा बना सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह गूगल डुओ ग्रुप वीडियो कॉल में 32 लोगों को जोड़ने वाला फीचर फिलहाल चुनिंदा एंड्रॉयड यूज़र्स को मिलना शुरू हुआ है। रिपोर्ट में आगे जानकारी दी गई है कि यह फीचर लेटेस्ट ऐप वर्ज़न में नहीं मिलेगा, बल्कि इसे फिलहाल सर्वर-साइड अपडेट के जरिए रोलआउट किया गया है। बता दें, गूगल ने डुओ के ग्रुप वीडियो कॉल में सदस्यों की संख्या का विस्तार करने का ऐलान सबसे पहले मई में किया था, जिसमें कहा गया था आने वाले दिनों में 12 से 32 सदस्य एक ग्रुप वीडियो कॉल का हिस्सा बन सकते हैं। गूगल डुओ कोरोना महामारी के दौरान Zoom जैसी प्रतिद्वंदी वीडियो कॉलिंग कंपनी को टक्कर देने के मकसद से ऐप में कई अपडेट ज़ारी कर चुका है।

9to5Google के अनुसार, Google Duo के ग्रुप वीडियो कॉल में 32 सदस्य जोड़ने वाले फीचर को सर्वर साइड के जरिए फेज़ मैनर में रोलआउट किया जा रहा है। फिलहाल, कुछ चुनिंदा लोगों को यह फीचर मिला है, लेकिन आने वाले हफ्तों में ज्यादातर लोगों को यह फीचर मिल जाएगा।
Advertisement

अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए गूगल डुओ एंड्रॉयड यूज़र होम स्क्रीन पर दिए "Create Group" ऑप्शन को चुनें। अगर आप 11 सदस्य से ज्यादा लोगों को इस ग्रुप वीडियो कॉल में नहीं जोड़ पाए, तो आपके डिवाइस के लिए फिलहाल यह फीचर उपलब्ध नहीं होगा। वहीं, यदि आप 11 से ज्यादा लोगों को जोड़ पाए, तो समझ जाइएगा यह फीचर आपके डिवाइस में आ चुका है। इसके अलावा आईफोन के गूगल डुओ में 32 सदस्यों के विस्तार को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान गूगल ने Zoom को टक्कर देने के मकसद से Google Duo के लिए अप्रैल में कई फीचर्स का ऐलान किया था। गूगल के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के चलते वीडियो कॉलिंग ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, इसको देखते हुए गूगल ने ऐलान किया था कि डुओ के लिए नए अपडेट ज़ारी किए जाएंगे।
Advertisement

गूगल डुओ ने ग्रुप वीडियो कॉल फीचर की शुरुआत चार सदस्यों की संख्या के साथ की थी, जिसमें मार्च में बढ़ाकर 8 कर दिया गया था। हालांकि इसी महीने दोबारा सदस्यों की संख्या में विस्तार किया गया और फिर इसमें 12 लोग एक साथ ग्रुप वीडियो कॉल का आनंद लेने लगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Duo, Video Call, Coronavirus, Group video call
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.