गूगल ने भारत में आईफोन यूज़र के लिए जीबोर्ड कीबोर्ड ऐप पेश किया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जून 2016 14:29 IST
गूगल ने अपने जीबोर्ड कीबोर्ड ऐप को भारत के आईफोन यूज़र के लिए भी रिलीज कर दिया है। सर्च कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इसके बारे में बताया। भारत के अलावा इस ऐप को ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में भी उपलब्ध कराया गया है।

जीबोर्ड के v1.0.1 वर्ज़ को ऐप्प स्टोर में लिस्ट किया गया है। इस वर्ज़न में पुरानी कमियों को दूर किया गया है और परफॉर्मेंस में भी सुधार की गई है। भारत में भी इसे जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। याद दिला दें कि जीबोर्ड को सबसे पहले मई महीने में अमेरिका में आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया था।

जीबोर्ड अब इंग्लिश यूके, इंग्लिश एयू, इंग्लिश सीए और इंग्लिश इन के सपोर्ट के साथ आता है। गूगल ने जानकारी दी है कि भविष्य के वर्ज़न में और भाषाओं को जोड़ा जाएगा।

पिछले महीने गूगल ने आईफोन के लिए कीबोर्ड लॉन्च करके सबको चौंका दिया था। यह ऐप गूगल के सर्च फ़ीचर कीबोर्ड के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र बिना चैट से बाहर निकले इमोजी, जिफ और इंफॉर्मेशन हासिल कर सकते हैं।

जीबोर्ड में सर्च आइकन कीबोर्ड स्क्रीन के टॉप में बायीं तरफ है। एक बार जी आइकन को दबाने के बाद यूज़र एड्रेस, फ्लाइट और यूट्यूब वीडियो भी सर्च कर सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.