गूगल अलो एंड्रॉयड ऐप में कई नए फ़ीचर हुए शामिल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2016 17:18 IST
ख़ास बातें
  • गूगल अलो ऐप में नए अपडेट जारी कर दिए गए हैं
  • नए अपडेट से मल्टीटास्किंग करना आसान हो गया है
  • इस अपडेट को सभी यूज़र में चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है
गूगल ने अपने एंड्रॉयड चैट ऐप्लिकेशन अलो को वर्ज़न 2.0 पर अपग्रेड कर दिया है। नए अपडेट के साथ ही अलो ऐप में कई सारे फ़ीचर शामिल हो गए हैं। हालांकि, अलो यूज़र गूगल की उम्मीद के मुताबिक यूज़र को आकर्षित करने में असफल रहा। अब हो सकता है कि नए फ़ीचर आने से यह ऐप कुछ नए यूज़र को अपनी तरफ खींच सके।

नए अपडेट के साथ ही गूगल अलो में मल्टीटास्किंग आसान हो गई है। और अब मल्टीटास्किंग के दौरान अलग-अलग स्क्रीन दिखेगा। मल्टीटास्किंग के अलावा इन अपडेट से ऐप शॉर्टकट, जिफ़ कीबोर्ड और क्विक रिप्लाई जैसे फ़ीचर भी आ गए हैं। वहीं इनकॉग्निटो बटन अलर्ट और लैंडस्केप मोड के लिए भी सपोर्ट जोड़ दिया गया है।
Advertisement

ऐप शॉर्टकट फ़ीचर से यूज़र होमस्क्रीन से ही ऐप में चैट कर सकता है। और यूज़र मल्टीपल विंडोज़ के सपोर्ट के साथ मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। गूगल अलो नोटिफिकेशन से ही अब यूज़र क्विक रिप्लाई फ़ीचर के जरिए मैसेज का जवाब दे सकते हैं।

इन नए फ़ीचर का खुलासा अलो प्रोजेक्ट के सह-प्रमुख जस्टिन उब्रेति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किया। दूसरे अपडेट की तरह ही इन अपडेट के ही कई चरणों में जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल आईओएस ऐप के लिए इस तरह के किसी अपडेट आने की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

अलो भी किसी अन्य मैसेजिंग ऐप की तरह है। हालांकि, यह स्मार्ट रिप्लाई और गूगल असिस्टेंट जैसे फ़ीचर से लैस है। ये फ़ीचर इस ऐप को अलग पहचान देने का काम करेंगे। स्मार्ट रिप्लाई यूज़र को टेक्स्ट मैसेज लिखते वक्त सुझाव देता रहेगा। यह फ़ीचर हमें सबसे पहले इनबॉक्स बाय जीमेल में देखने को मिला था। यह फ़ीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके यूज़र के टैक्सटिंग के तरीके को पढ़ता है और इसके बाद अपनी समझ से यूज़र को मैसेज का सुझाव देता है। यह ऐप पर भेजे गए तस्वीरों को भी पढ़ता है और उसका जवाब भी सुझाता है।
Advertisement

अलो मैसेजिंग ऐप में गूगल असिस्टेंट भी इंटिग्रेटेड है। इसकी मदद से आप ऐप में सर्च कर पाएंगे। यूज़र इसी ऐप में रहकर होटल, फ्लाइट, थिएटर और इवेंट के बारे में सर्च कर पाएंगे। इसमें आपको मैप्स, यूट्यूब, और ट्रांसलेट जैसे टूल भी मिलेंगे। इस चैट ऐप में कुछ अनोखे फ़ीचर हैं। यूज़र ऐप में टेक्स्ट की साइज को भी बढ़ा पाएंगे। इसके अलावा किसी भी इमेज को अलो में भेजने से पहले उस पर लिख भी पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google Allo Update, Android, Quick Replies

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.