गूगल ने आईफोन यूजर के लिए लॉन्च किया इनबिल्ट सर्च वाला जीबोर्ड

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 मई 2016 12:06 IST
सर्च इंजन गूगल ने अपने आईओएस यूजर के लिए एक बेहद काम का कीबोर्ड ऐप लॉन्च किया है। गूगल के इस नए ऐप का नाम है जीबोर्ड। इस कीबोर्ड में टाइपिंग इंटरफेस के जरिए वेब सर्च आसान हो गई है और अब यूजर को बिना ऐप को स्विच किए ही किसी जानकारी, तोहफे और इमोजी को खोज सकते हैं।

जीबोर्ड के कीबोर्ड स्क्रीन में सबसे ऊपरी बायें कोने में गूगल सर्च आइकन दिया गया है। एक बार जी आइकन बटन को दबने से यूजर पता, फ्लाइट और यूट्यूब वीडियो तक सर्च कर सकते हैं। इससे पहले तक यूजर को किसी ऐप से स्विच कर दूसरे ऐप में जाकर गूगल पर पता सर्च कर फिर उसे (पसंदीदा जवाब मिलने के बाद) पहले वाले ऐप में कॉपी करना पड़ता था।

गूगल का लक्ष्य बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस देने का है। अब गूगल कीबोर्ड मं इनबिल्ट सर्च मौजूद है तो यूजर को किसी लिंक, वीडियो या तस्वीर को ढूंढने के लिए जरूरी ऐप जैसे व्हाट्सऐप, हैंगआउट और स्लैक से स्विच नहीं करना पड़ेगा।

सबसे खास बात जो इस नए जीबोर्ड में है कि आप सर्च बार में टाइप कर इमोजी भी सर्च कर सकते हैं। आपकी टाइपिंग से जुड़ा इमोजी पॉप-अप होता है और ढेर सारे इमोजी में से चुनाव के बिना ही आप अपना मनचाहा इमोजी भेज सकते हैं। इसके साथ ही आप जीआईएफ भी सर्च कर सकते हैँ।

कीबोर्ड ग्लाइड टाइपिंग को भी सपोर्ट करता है। इससे यूजर टाइपिंग की जगह एक बटन से दूसरे बटन तक सिर्फ उंगलियों को स्लाइड कर ही टाइप कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल यह ऐप सिर्फ अमेरिका में आईफोन यूजर के लिए ऐप स्टोर पर रिलीज किया गया है। कंपनी ने अभी इस बात कि कोई जानकारी नहीं दी है कि इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर और ग्लोबली आईफोन यूजर के लिए कब लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , App Store, Apple, Apps, Gboard app, Google, iOS keyboard app, iPad, iPhone, iPod
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.