Flipkart UPI: Paytm, Google, Amazon को टक्कर देने के लिए फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की खुद की UPI सर्विस

अपने खुद के यूपीआई हैंडल की शुरूआत से Flipkart को Paytm, PhonePe, Google Pay और Amazon Pay सहित थर्ड-पार्टी की यूपीआई सर्विस पर निर्भरता कम करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मार्च 2024 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart ने भारत में शुरू की खुद की UPI सर्विस
  • Google Pay, Amazon Pay, PhonePe और Paytm को मिलेगी टक्कर
  • Axis Bank के साथ साझेदारी के तहत लॉन्च किया @fkaxis हैंडल
फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने एक्सिस बैंक (Axis Bank) के साथ मिलकर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस लॉन्च की। फ्लिपकार्ट यूपीआई (Flipkart UPI) सर्विस शुरुआत में Android यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी और इसका यूज ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट के लिए किया जा सकता है। ग्राहक अब सीधे फ्लिपकार्ट ऐप से बिलों का भुगतान और फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। Flipkart UPI अन्य पॉपुलर थर्ड-पार्टी UPI ऐप्स जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay और Amazon Pay से प्रतिस्पर्धा करेगा।

Flipkart इंडिया के मुख्य कॉर्पोरेट मामलों के अधिकारी रजनीश कुमार ने रविवार, 3 मार्च को X पर फ्लिपकार्ट के अपने UPI हैंडल के लॉन्च की घोषणा की। जैसा कि बताया गया है, फ्लिपकार्ट ने इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है और यह वर्तमान में एंड्रॉयड यूजर्स तक सीमित है। ग्राहक फ्लिपकार्ट ऐप का उपयोग करके अपने डिजिटल लेनदेन के लिए @fkaxis हैंडल से Flipkart UPI सर्विस के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
Advertisement

Flipkart UPI सर्विस का यूज किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के पेमेंट, रिचार्ज और बिल पेमेंट के लिए किया जा सकता है। इसका यूज QR कोड को स्कैन करके फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस के बाहर पेमेंट करने के लिए भी किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट यूपीआई लेनदेन के लिए सुपरकॉइन, कैशबैक और वाउचर सहित कई बेनिफिट्स दे रहा है। यूजर्स अपने पहले पांच स्कैन और पेमेंट ट्रांजेक्शन पर कम से कम 100 रुपये के भुगतान पर 10 सुपरकॉइन हासिल कर सकते हैं। इसी तरह, Walmart समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के पहले ऑर्डर पर फ्लैट 25 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश कर रही है।

इच्छुक यूजर्स Flipkart एंड्रॉयड ऐप में My UPI के तहत स्कैन और पे ऑप्शन पर जाकर फ्लिपकार्ट यूपीआई को एक्टिवेट कर सकते हैं। बैंक का चयन करने के बाद, फ्लिपकार्ट एक एसएमएस के साथ डिटेल्स को वैरिफाई करेगा और फ्लिपकार्ट यूपीआई सर्विस एक्टिवेट करेगा।
Advertisement

अपने खुद के यूपीआई हैंडल की शुरूआत से फ्लिपकार्ट को पेटीएम, फोनपे, गूगल पे और अमेजन पे सहित थर्ड-पार्टी की यूपीआई सर्विस पर निर्भरता कम करने का मौका मिलेगा। फ्लिपकार्ट UPI की एंट्री ऐसे समय में हुई है जब भारत की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग के लिए पेटीएम की बैंकिंग शाखा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart, Flipkart UPI, Paytm, Paytm Payments Bank

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.